Mainpuri News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, त्रासदी का दंश झेलने वाले सम्मानित

personसंपादकीय टीम
calendar_today14 Aug 2026, 10:04 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्य विधान परिषद मानवेंद्र सिंह ने विभाजन पर आधारित चित्र-प्रदर्शनी का अवलोकन किया और त्रासदी झेलने वाले व्यक्तियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया।

Morning City

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में इस दर्दनाक अध्याय को इतिहास की स्मृतियों से कभी न मिटने देने का संकल्प लिया था, ताकि आज की युवा पीढ़ी इतिहास की सच्चाई से परिचित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किसी के प्रति नफरत या द्वेष फैलाना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।

www.morningcity.in

जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि विभाजन के समय इतिहास का सबसे बड़ा पलायन हुआ जिसमें लाखों लोगों ने अपना घर-बार और अपनों को खो दिया। उन्होंने कहा कि आज इस त्रासदी को याद करने का उद्देश्य भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति की पुनरावृत्ति को रोकना है, वहीं कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्वजों द्वारा झेले गए शरणार्थी जीवन और यातनाओं को भी साझा किया।

Morning City

कार्यक्रम के अंत में लख्मीचंद अरोरा, गोपाल किशन थरेजा, वेद प्रकाश कथूरिया समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों और पीड़ित परिवारों को शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर से शहीद स्तम्भ तक एक मौन जुलूस निकाला गया, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi