Kanpur Dehat: राजपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दो घायल

personसंपादकीय टीम
calendar_today9 May 2026, 09:44 pm
location_onKanpur Dehat
कानपुर देहात:राजपुर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने बुधवार रात नैनपुर पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

www.morningcity.in

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशानुसार राजपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध औरा कार की सूचना मिली। नैनपुर पुलिया के पास पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, तो चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति खेतों की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। बताया गया कि एक गोली थानाध्यक्ष राजपुर के कान के पास से गुजर गई।

Morning City

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह और अरुण यादव घायल हो गए, जबकि कार में पीछे बैठे देशराज और अर्पित यादव को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि इसी गिरोह ने 1/2 मई की रात राजपुर क्षेत्र में एक बाइक सवार और उसकी मां को डरा-धमकाकर गहनों की लूट की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवर, जिनमें पीली धातु के बाला और सफेद धातु की कमर पेटी शामिल है, ₹46,800 नकद, दो अवैध तमंचे, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त औरा कार बरामद की है।

www.morningcity.in

पुलिस के अनुसार आरोपी अरुण यादव पर कानपुर नगर, औरैया एवं कानपुर देहात के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 33 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी हत्या प्रयास और लूट के कई मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi