Mainpuri News: मकान के विवाद में परिवार के लोगो में मारपीट, पुलिसकर्मी ने भी चलाएं डंडे, मामले का वीडियो वायरल

personसंपादकीय टीम
calendar_today9 Mar 2026, 10:49 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के गांव बुढौली में मकान की बिक्री को लेकर परिवार के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े के दौरान एक पक्ष से पुलिसकर्मी भी डंडे चलाते हुए दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव बुढौली निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि मकान बिक्री को लेकर परिवार के लोग रंजिश मानते हैं। रविवार को सत्य प्रकाश, अमित, लाल बहादुर उनका रिश्तेदार हाथरस में तैनात आरक्षी अरुण कुमार निवासी गांव रुरूगंज थाना बिधूना जिला औरैया ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटा। बचाने आए भाई आदेश को भी पीटकर घायल कर दिया गया।

Morning City

दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर लगाए आरोप

दूसरे पक्ष से ज्योति सिंह ने तहरीर दी, बताया कि बड़े भाई अरुण सिंह जो कि पुलिस विभाग में आरक्षी हैं, उनसे मिलने घर पर आए थे। तभी दीप चंद्र, मुकेश, सर्वेश, चंद्रप्रकाश, कृष्ण कुमार ने घर पर आकर हमला कर दिया। उनके भाई और ससुर को लाठी-डंडों से पीटा गया। आरोपियों ने घर के बाहर ताला डाल दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिसकर्मी सहित 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है। घटना का वीडियो भी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi