Alighar News: शादी समारोह में खूनी बवाल! खाना खा रहे बाराती को खींचकर बाहर निकाला, 8-10 लोगों ने बेरहमी से पीटा

personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Nov 2026, 11:03 pm
location_onAlighar

नादा चौराहे के पास सिद्धिविनायक फार्म हाउस में मारपीट से मचा हड़कंप, घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया

अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र के नादा चौराहे के पास स्थित सिद्धिविनायक फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि बारात में शामिल जितेंद्र निवासी नगला कलार, गली नंबर-3, बुध विहार, थाना बन्नादेवी खाना खा रहे थे। तभी 8-10 लोग उन्हें खींचकर बाहर ले आए और गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की।

www.morningcity.in

घायल जितेंद्र ने आरोप लगाया कि रिंकू लोधी, प्रवीण लोधी, सोनू शर्मा निवासी कामाख्या मंदिर, थाना बन्नादेवी और उनके साथ आए अन्य लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। पीड़ित ने आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की बात भी कही है।

Morning City

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल जितेंद्र को एंबुलेंस की मदद से गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भिजवाया गया।
शादी की खुशियों के बीच मारपीट की इस घटना से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi