मैनपुरी-प्रतिभा किसी की मोहताज नही होतीः आलोक शाक्य

personसंपादकीय टीम
calendar_today27 Apr 2025, 05:51 pm
location_on???????
morning City भोगांव/मैनपुरी। नेशनल इण्टर काँलेज की हाईस्कूल की छात्रा छाछा निवासी कु0 प्रशंसा पुत्र दुर्गपाल शाक्य ने बोर्ड परीक्षा मे जनपद मैनपुरी मे चौथा स्थान प्राप्त करने पर परिजनो में खुशी की लहर दौड गई। छात्रा की हौसला अफजाई करने छात्रा के घर पहुचे पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने मिष्ठान खिलाकर एंव नकद धनराशि देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर पूर्व विधायक आलोक शाक्य ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है प्रतिभाशााली बच्चो का हमेशा सम्मान करना चाहिये तथा उनकी हौसलाअफजाई करनी चाहिये। उन्होने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि छात्रा ने शाक्य समाज का नाम रोशन किया है जिसमे प्रशंसा के पात्र माता पिता भी है जिन्होने छात्रा की सफलता के लिये बरामद मदद की। छात्रा कु0 प्रशंसा ने बताया कि जनपद मे चौथा स्थान प्राप्त हुआ है उसका श्रेय उसके माता पिता को जाता है उसने बताया कि बह आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। इस मौके पर सपा नेता ओमशरन यादव, कमलेश शाक्य, नन्दकिशोर शाक्य, नबाब सिंह शाक्य, डा0 रामनरायन शाक्य, मोनू शाक्य, अजय शाक्य, निर्दीप सक्सेना, हिमाशु शाक्य आदि मौजूद थे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi