Agra News: लपकों के खिलाफ पर्यटन पुलिस का अभियान तेज, ताजमहल के आसपास से चार गिरफ्तार

personसंपादकीय टीम
calendar_today15 Sept 2026, 10:49 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर उन्हें परेशान करने और अपनी सेवाएं लेने के लिए दबाव बनाने वाले लपकों के खिलाफ पर्यटन पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को थाना पर्यटन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लपकों/हॉकरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देश पर पर्यटन स्थलों के आसपास पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों, हॉकरों और अवैध गाइडों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना पर्यटन पुलिस की टीम ताजमहल के आसपास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग ताजमहल के आसपास आने वाले पर्यटकों को घेरकर उन्हें स्मारक घुमाने, होटल बुक कराने और गाइड उपलब्ध कराने के नाम पर परेशान कर रहे हैं। सूचना के बाद सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पर्यटन अभिषेक गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से पर्यटकों को घेरने और पर्यटन क्षेत्र में अव्यवस्था फैलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रविन्द्र कुमार पुत्र जग्गू निवासी असद गली, थाना ताजगंज, सोनू कल्लू निवासी बसई, थाना ताजगंज, नितिन राजपूत पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम धांधूपुरा, थाना एकता और अजय पुत्र राजवीर निवासी नगला डीम, थाना ताजगंज शामिल हैं। पर्यटन पुलिस का कहना है कि ताजमहल आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्मारक के आसपास लगातार निगरानी की जा रही है। पर्यटकों को घेरकर जबरन सेवाएं लेने के लिए दबाव बनाने या पर्यटन क्षेत्र में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता और उपनिरीक्षक विनित भाटी शामिल रहे। पर्यटन पुलिस की लगातार कार्रवाई से ताजमहल के आसपास सक्रिय लपकों में खलबली मची हुई है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi