Mainpuri News: मैनपुरी के खिलाड़ियों ने पंजा कुश्ती में जीते तीन स्वर्ण पदक

personसंपादकीय टीम
calendar_today9 Mar 2026, 11:19 pm
location_onMainpuri

दो रजत पदक भी जीते, नेशनल डिग्री कॉलेज का रहा जलबा

भोगांव/मैनपुरी। आगरा के एसबीएस महिला महाविद्यालय में आयोजित अन्तर महाविद्यालय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में नेशनल महाविद्यालय भोगांव के छात्र-छात्राओं ने अपनी ताकत और कौशल का लोहा मनवाते हुए कुल पांच पदक जीतकर मैनपुरी जनपद सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विजयी खिलाड़ियों के महाविद्यालय लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में नेशनल महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, श्वेता शाक्य (बीएससी छठा सेमेस्टर) ने 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर महिला वर्ग में दबदबा बनाया। अनिकेत राज (बीएससी चौथा सेमेस्टर) ने 75 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। सचिन (एमए चौथा सेमेस्टर) ने 70 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अजय कुमार (बीए दूसरा सेमेस्टर) ने 65 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। आर्यन यादव ने 80 किग्रा भार वर्ग में कड़ी चुनौती पेश करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

Morning City

उपलब्धि पर विद्यालय में किया सम्मानित

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.के. निमेष और खेल-कूद विभागाध्यक्ष प्रो. रनवीर सिंह ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं सीमित संसाधनों में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं, जो गर्व की बात है। उन्होंने कोच अरविंद राठौर के मार्गदर्शन की भी सराहना की।

Morning City

सम्मान समारोह में यह रहे मौजूद

सम्मान समारोह के दौरान डॉ. आदित्य गुप्ता, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. मुनिराज और कोच अरविंद राठौर सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi