Mainpuri News: सीएचसी पर खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग जलकर खाक, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बुझाई आग

personसंपादकीय टीम
calendar_today3 Apr 2026, 11:18 pm
location_onMainpuri

Morning City

किशनी/मैनपुरी। शुक्रवार दोपहर दो बजे सीएचसी पर खड़ी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गयी।आग लगने से वहां हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया तक तक एम्बुलेंस जलकर राख हो गयी थी।

www.morningcity.in

शुक्रवार दोपहर दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर निष्प्रयोज्य खड़ी चार 102 एम्बुलेन्स में से एक में अचानक आग लग गयी।थोड़ी ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। आग लगते ही उसे बुझाने के लिये स्वास्थ्यकर्मी जुट गए लेकिन सफलता नहीं मिली। हाइवे से सटे स्वास्थ्य कर्मियों के आवास की तरफ आग लगने से दहशत फैल गयी। आग लगने की सूचना थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह को दी गयी तो उन्होंने फायर कर्मियों व पुलिस को मौके पर भेजा। पांच मिनट में ही फायर सर्विस मौके पर पहुंच गई और कर्मचारियों आग को बुझाने का प्रयास किया जो थोड़ी देर में बुझ गयी। एसआई मनीषा चौधरी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। एम्बुलेंस के ईएमटी धर्म सिंह ने बताया कि ये एम्बुलेंस निष्प्रयोज्य खड़ी हैं। किसी बच्चे ने झाड़ियों में आग लगा दी जो एम्बुलेंस तक पहुंच गई थी। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है कोई भी हताहत नहीं हुआ है लेकिन एम्बुलेंस जलकर राख हो गयी हैं। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भदौरिया ने बताया कि परिसर में चार एम्बुलेंस निष्प्रयोज्य खड़ी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi