Mainpuri News: MLC चुनाव में घमासान: भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, फर्जी वोटिंग के आरोपों पर किशनी विधायक धरने पर बैठे

personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Oct 2026, 09:57 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान सुबह के समय जहां मतदान केंद्रों पर कम भीड़ दिखाई दी। वहीं करीब 11 बजे के बाद से ही लंबी लाइन लग गई है। मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक होती रही। शाम चार बजे स्नातक निर्वाचन में कुल मतदाता 12425 में से 7349 ने मताधिकार का प्रयोग किया, स्नातक का मतदान प्रतिशत 59.15 रहा, वहीं, शिक्षक निर्वाचन में कुल मतदाता 2321 में से 1809 ने मताधिकार का प्रयोग किया, इसका मतदान प्रतिशत 77.94 रहा।

www.morningcity.in

बरनाहल में दो जिला पंचायत सदस्यों के बीच फर्जी मतदान को लेकर गाली गलौज हुई। किशनी में चेयरमैन प्रतिनिधि से अभद्रता की गई। किशनी विधायक गड़बड़ी को लेकर धरने पर बैठ गए। भोगांव में भी सत्ता पक्ष के लोगों पर गड़बड़ी कराने का आरोप सपाई लगाते रहे। करहल में भी फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद की स्थिति आयी। बरनाहल के क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर शिक्षक, स्नातक एमएलसी के लिए मतदान कराया गया। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी गणेश प्रसाद साहा, एएसपी अभिषेक तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मतदान का निरीक्षणक करने पहुंचे।

सपा के पूर्व विधायक से पुलिस की नोकझोंक

देवी रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर शुक्रवार को फर्जी मतदान की सूचना पर सपा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। उन्होंने मतदान परिसर में लाइन में खड़े कुछ मतदाताओं को पुलिस की मदद से बाहर बुलाकर उनके पहचान पत्र जांचे। इस दौरान कुछ मतदाता पहचान पत्र नहीं दिखा सके। इसके बाद उन्हें मतदान केंद्र से बाहर कर दिया गया। पूर्व विधायक ने पुलिस पर बिना पहचान पत्र जांचे लोगों को मतदान केंद्र में प्रवेश देने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों पर भी फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक की पुलिस से नोंक झोंक भी हुई।
फोटो परिचय-निरीक्षण करते हुए डीएम और एसपी।
फोटो परिचय-निरीक्षण करते हुए डीएम और एसपी।

मतदान के दौरान आमने-सामने आए सपा, भाजपा समर्थक

पुलिस द्वारा मुख्य मार्ग पर बैरियर लगाया गया। जिनके पास पहचान पत्र थे उन्हें ही वोट डालने जाने दिया गया। दोपहर के समय सपा बूथ एजेंट योगेंद्र यादव ने भाजपा समर्थक वोटर पर आपत्ति जताई तो जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, चेयरमैन प्रतिनिधि शशि योगेंद्र गुप्ता, जिपं सदस्य शुभम जाटव, राजेश खटीक वहां पहुंच गए। यह देख सपा के पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, जिपं सदस्य गौरव यादव भी समर्थकों के साथ जमा हो गए। फर्जी वोटिंग को लेकर दोनों समर्थकों के बीच नोकझोंक होने लगी। गौरव और राजेश खटीक के बीच गाली गलौज की नौबत आयी तो गोविंद भदौरिया, अरविंद यादव ने दोनों को शांत कराया। करहल में भाजपा नेता अनुजेश यादव ने सपा नेताओं की शिकायत की।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi