Etawah News: जैनपुर नागर विद्यालय की बिटिया ने लहराया परचम, पुलिस विभाग में चयन से बढ़ाया मान
personसंपादकीय टीम
calendar_today2 May 2026, 11:22 pm
location_onEtawah
जसवंतनगर/इटावा। कम्पोजिट विद्यालय जैनपुर नागर की पूर्व छात्रा संजू कुमारी ने पुलिस विभाग में चयनित होकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। संजू कुमारी, पुत्री रामवीर सिंह एवं शीला देवी, की नियुक्ति जनपद सुल्तानपुर के कुरेभार थाना क्षेत्र में महिला पुलिस पद पर हुई है।
www.morningcity.in
प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अवकाश पर अपने गांव पहुंची संजू कुमारी ने अपने पुराने विद्यालय पहुंचकर गुरुजनों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय का माहौल भावुक और गर्व से भरा नजर आया।

विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जब कोई विद्यार्थी सफलता हासिल करता है, तो उससे मिलने वाली खुशी को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं होता। संजू की इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
Morning City
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में पुष्पा यादव, नीरज यादव, अखिलेश कुमार, राजेश जादौन (ब्लॉक व्यायाम शिक्षक), पंकज यादव, अफीफा सुल्तान, ज्योति भारद्वाज, शिल्पी एवं दिव्या कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
