Mainpuri News: दलित महिला के खेत पर कब्जे का आरोप, लेखपाल पर धमकाने का आरोप; धान की फसल काटने के मामले में मुकदमा दर्ज

personसंपादकीय टीम
calendar_today13 Oct 2026, 10:44 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। औंछा थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर नगला कंचन निवासी अनुसूचित जाति महिला के खेत पर आरोपी ग्रीश यादव लेखपाल अभिषेक यादव को लेकर पहुंच गया, खेत पर लेखपाल ने धमकी दी, कि खेत में खड़ी फसल अब तू नहीं इस फसल को ग्रीश यादव काटेगा, लेखपाल के इस कृत्य की शिकायत महिला ने डीएम से थाना समाधान दिवस में की थी। अगले ही दिन ग्रीश यादव ने महिला के खेत में खड़ी धान की फसल को काट लिया था, इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें सीओ कुरावली मामले की विवेचना कर रहे है। औंछा थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर नगला कंचन निवासी अनुसूचित जाति महिला प्रीती कठेरिया पत्नी नंदराम ने को गांव के पास खेत का पट्टा मिला था, जिसपर वह दखल व काविज है। इस खेत पर नगला वंशी निवासी दबंग व भूमाफिया शैलेंद्र उर्फ ग्रीश यादव अपने परिवारियों की मदद से कब्जा करना चाहता है जिसके लिए उसने प्रीती की मारपीट करके कपड़े भी फाड़ दिए थें, तब पुलिस को तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था, बीते शुक्रवार को ग्रीश यादव तहसील के लेखपाल अभिषेक यादव को लेकर खेत पर पहुंच गया। जबकि विक्रमपुर नगला कंचन मौजा के लेखपाल आदित्य चौहान है। खेत पर लेखपाल अभिषेक यादव ने प्रीती को धमकी दी कि अब खेत में खड़ी धान की फसल को ग्रीश यादव काटेगा। अगर नही मानी तो तेरे नाम एफआईआर कराकर जेल भिजवा देंगे।

www.morningcity.in

फोटो परिचय- सांकेतिक तस्वीर।
फोटो परिचय- सांकेतिक तस्वीर।

गरीब की फसल काटने का कौन जिम्मेदार

लेखपाल ने जब अनुसूचित जाति महिला को खेत पर जाकर धमकी दी कि अब फसल ग्रीश यादव काटेगा, जिसके बाद ग्रीश यादव के हौसले बुलंद हो गए और उसने अगले ही दिन प्रीती के खेत में खड़ी धान की फसल को कम्पाइन मशीन से कटवा लिया। फसल को काटकर ग्रीश अपने घर ले गया। अब सवाल उठता है कि गरीब महिला के खेत में खड़ी फसल को काटने का कौन जिम्मेदार है।

दबंग, भूमाफिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

ग्रीश यादव उर्फ शैलेंद्र के द्वारा अपने परिवारियों केे साथ मिलकर गरीब महिला प्रीती के खेत में खड़ी धान की फसल काटे जाने के बाद प्रीती द्वारा विरोध किया गया तब जातिसूचक गालियां देकर धमकी भी दी गई, जिसकी तहरीर थाने में देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi