Agra News: आगरा को ₹342 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शिलान्यास-लोकार्पण

personसंपादकीय टीम
calendar_today25 Jul 2026, 09:57 pm
location_onMainpuri

Morning City

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय आगरा दौरे के दौरान शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में आयोजित जनसभा में ₹342.36 करोड़ की लागत से 53 विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टैबलेट, टूलकिट, आवास की चाबियां और अन्य सहायता सामग्री भी वितरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, सांसद राजकुमार चाहर, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह सहित जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, नगर विकास, स्मार्ट सिटी, एडीए, कृषि, उद्योग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास समेत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों और स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा उन्हें सुपोषण पोटली भेंट कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आगरा स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी के रूप में भी तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में आधारभूत संरचना, पर्यटन, उद्योग और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं और आगरा को निवेश एवं औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आगरा में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी छात्रावास का निर्माण किया जाएगा, जिसकी स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि आगरा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर, छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, सींगना में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र तथा बटेश्वर, कैलाश मंदिर, गुरु का ताल, फतेहपुर सीकरी और अन्य धार्मिक स्थलों के विकास पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) और ओडीओसी (वन डिस्ट्रिक्ट वन क्राफ्ट) जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिला रही है। उन्होंने आगरा के प्रसिद्ध पेठा उद्योग को भी नई पहचान दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi