Mainpuri News: स्कूल बंद, शिक्षक गायब, बीएसए ने नही उठाया फोन

personसंपादकीय टीम
calendar_today8 Jul 2026, 09:54 pm
location_onMainpuri

प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षको की मनमानी से बच्चों के भविष्य पर संकट

मैनपुरी। कुरावली विकास खंड क्षेत्र के गांव विरसिंहपुर (रम्पुरा) स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षको की मनमानी से स्कूल के बच्चो का भविष्य अंधकार में डूबने का खतरा नजर आने लगा है। शिक्षको की मनमानी इस कदर है कि वह स्कूल आना अपनी जिम्मेदारी नही समझते है। बुधवार को सुबह के 11 बजे तक स्कूल नही खुल सका था, स्कूल के बच्चे अपने कंधे पर स्कूल टांगकर इधर उधर टहल रहे थें।

Morning City

ज्ञात हो कि बच्चे हमारे देश का भविष्य होते है बच्चो को शिक्षित करने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार के प्रयास सराहनीय हैं, सरकार ने शिक्षा को बेहतर करने के लिए देहात क्षेत्रो में कंपोजिट विद्यालय भी खुलवाएं है। बच्चो को अच्छी शिक्षा मिले सरकार के इस प्रयास पर सरकार से हजारो रुपए की सैलरी लेने वाले शिक्षको की मनमानी भारी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला कुरावली क्षेत्र के गांव विरसिंहपुर रम्पुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिला, यहां पर बुधवार को 10 बजे के बाद स्कूल नही खुल सका था, स्कूल का गेट बंद था और स्कूल के बच्चे कंधे पर बैग टांगकर इधर उधर टहल रहे थें। करीब 11 बजे से कुछ पहले स्कूल का गेट खोला गया, लेकिन स्कूल के शिक्षक नही आए थें, केवल रसोइया ने आकर मिड डे मील का खाना बनाना शुरु कर दिया था। इस संबंध में वार्ता करने के लिए बीएसए मैनपुरी के सीयूजी नंबर पर कॉल किया गया, उन्होने फोन रिसीव करना उचित नही समझा।

www.morningcity.in

क्या बोले बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री

मैनपुरी के कुरावली स्थित प्राथमिक विद्यालय के देर से खुलने का मामला संज्ञान में नही है। वहां पर शिक्षक मनमानी करके स्कूल पर लेट आते है या फिर आते ही नहीं हैं, मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई करने के निर्देश बीएसए को दिए जायेंगे।- संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन।

क्या बोले बीईओ कुरावली

गांव विरसिंहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के 10 बजे तक नही खोले जाने का मामला संज्ञान में नही हैं, इसकी जानकारी की जाएगी, अगर स्कूल 10 बजे के बाद खोला गया और शिक्षक नही पहुंचे थें तो संबंधित शिक्षको को नोटिस देकर जबाव मांगा जाएगा।- रवी प्रकाश, बीईओ कुरावली खंड।
फोटो परिचय- स्कूल का बंद गेट व बाहर टहल रहे स्कूली बच्चे।
फोटो परिचय- स्कूल का बंद गेट व बाहर टहल रहे स्कूली बच्चे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi