Mainpuri News: पसंद के निकाह से इनकार पर पिता बना हैवान, सोते समय बेटी को मारी गोली; मां पर भी हमले की कोशिश, आरोपी हिरासत में

personसंपादकीय टीम
calendar_today19 Oct 2026, 08:51 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। युवती ने पिता की पसंद का निकाह करने से इंकार कर दिया, जिससे गुस्साए पिता ने सोमवार दोपहर को सोते समय गोली मार दी। जब पत्नी ने रोका तो उन्हें भी मारने का प्रयास किया। पुलिस ने घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पिता को हिरासत में ले लिया है।

www.morningcity.in

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव दिवनपुर, शांतिनगर निवासी आसिन अपनी बेटी साजिया की शादी अपनी मर्जी से करना चाहता था। जबकि साजिया किसी दूसरे युवक से प्रेम करती थी। इस बात को लेकर करीब डेढ़ महीने से परिवार में विवाद चल रहा था। पिता ने लोकलाज के कारण बिना सहमति से युवती का रिश्ता दूसरे गांव के रहने वाले युवक के साथ तय कर दिया। लेकिन युवती प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी है। इसी बात से पिता नाराज हो गया। सोमवार की दोपहर दो बजे के करीब युवती अपनी मां और भाई-बहन के साथ कमरे में सो रही थी। तभी वहां आए पिता ने तमंचा से युवती के सिर में गोली मार दी। फायर की आवाज सुन मां ने बचाने का प्रयास किया तो पिता ने उन्हें भी मारने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुन दौड़कर आए स्वजन को देखते ही पिता भाग गया।
फोटो परिचय-मौके पर मौजूद एसपी सिटी व सीओ सिटी।
फोटो परिचय-मौके पर मौजूद एसपी सिटी व सीओ सिटी।

पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया

मौके पर पहुंची एलाऊ पुलिस ने युवती को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

क्या बोले एसपी सिटी

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमप्रसंग के विवाद में पिता द्वारा अपनी बेटी को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवती का इलाज चल रहा है। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi