Mainpuri News: तेजप्रताप यादव का भाजपा पर हमला, बोले- युवाओं का आक्रोश नहीं थमेगा; पंचायत चुनाव टाल रही यूपी सरकार
personसंपादकीय टीम
calendar_today16 Oct 2026, 11:37 pm
location_onMainpuri
Morning City
किशनी/मैनपुरी। शुक्रवार को पूर्व सांसद व करहल विधायक तेजप्रताप यादव ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों पर जोरदार हमला बोला।उन्होंने युवाओं पर हुई बर्बरता की निंदा की। करहल विधायक तेजप्रताप यादव पृथ्वीपुर में शिवपाल यादव के यहां शिव परिवार की मूर्ति स्थापना में पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहाकि दिल्ली के जंतर मंतर सहित अन्य राज्यों के जिलों में विरोध प्रदर्शन करने का स्थान रहा है।
www.morningcity.in
उन्होने आगे कहा कि जहां लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते हैं। भाजपा ने वहां प्रदर्शन कर युवाओं पर ज्यादती की लेकिन तब भी लाखों युवाओं ने वहां पहुंचकर असरदार आंदोलन किया। भाजपा कोई भी उपाय कर ले अब युवाओं का ये आक्रोश थमेगा नहीं। सांसद डिम्पल यादव के एसआईआर को लेकर मैनपुरी डीएम को पत्र लिखने पर उन्होंने कहाकि बंगाल और बिहार चुनाव में किस तरीके से वोट काटे गए सबको पता है। यहां भी लोगों ने शिकायत की तो पत्र लिखकर पात्र लोगों के वोट बनवाने की मांग की गई है।

इलाहावाद स्थित उच्च न्यायालय के तीन महीने में पंचायत चुनाव कराने के आदेश पर उन्होंने कहाकि यूपी सरकार लगातार पंचायत चुनाव टाल रही है क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होंगे तो सपा को इसका फायदा मिलेगा। इस सरकार में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख को काम नहीं करने दिया जा रहा है। उत्तराखंड के बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर तेजप्रताप यादव ने कहाकि भाजपा हमेशा ऐसे लोगों का सम्मान करती रही है जिन्होंने बेटियों के साथ ऐसा काम किया हो। भाजपा को बेटी बचाओ नारा दिखावटी है। तेजप्रताप यादव का कार्यक्रम आयोजकों ने माल्यार्पण कर व पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, उमाकांत यादव, राजवीर यादव, चन्द्रकेश यादव, रामबाबू सविता, अंगद सिंह, रिदम यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
