Mainpuri News: पुत्रों के साथ मिलकर पति को बेरहमी से पीटा

personसंपादकीय टीम
calendar_today7 Mar 2026, 11:07 pm
location_onMainpuri

घरेलू बात को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद, वीडियो वायरल

औंछा/मैनपुरी। थाना क्षेत्र में रिश्ते शर्मशार करने का मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने अपने बच्चों के साथ मिलकर शनिवार की सुबह अपने ही पति को जमीन पर गिरा लिया। और उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा। किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Morning City

थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी मुखवीर सिंह दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करता है। होली के त्योहार पर वह वहां से छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार की सुबह वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकल रहा था। तभी पत्नी विनीता देवी से घरेलू बात को लेकर उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख बच्चे भी आ गए और मां का पक्ष लेने लगे। घर से बाहर निकलते ही महिला और पुत्रों ने मुखवीर को पीटना शुरू कर दिया।

पति बचाने की गुहार लगाता रहा

मुखवीर जमीन पर गिर गया और बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन पत्नी और पुत्र लाठियां बरसाते रहे। एक अन्य उसे लात मार रहा है। मुखवीर की चीख पुकार सुन कर पड़ोसियों ने आकर मुखवीर को बचाया। इसी दौरान किसी ने मारपीट का यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद वीडियो देखकर लोग भी कई तरह की चर्चाएं कर रहे है।

Morning City

वायरल वीडियो में मानवता इसानियत भी शर्मशार

पुत्रों के साथ मिलकर पति को बुरी तरह से पीटने वाली पत्नी ने मानवता और इंसानियत को भी शर्मशार कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है बहुत ही बेरहमी से पुत्र और पत्नी उसे पीट कर रहे है। और वह बहुत ही दर्द के साथ बचाने की गुहार लगा रहा है। काफी देर तक मारपीट करने के बाद भी पति के गिडगिड़ाने के बाद भी पत्नी और पुत्रों का दिल नहीं पसीजा, वह लगातार मारपीट करते दिखाई दे रहे है।
फोटो परिचय-पति के साथ मारपीट करती महिला पुत्रो के साथ।
फोटो परिचय-पति के साथ मारपीट करती महिला पुत्रो के साथ।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi