Hathras News: रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने नवागत एसडीएम का किया स्वागत, बार-बेंच में बेहतर समन्वय पर जोर

personसंपादकीय टीम
calendar_today4 Nov 2026, 10:47 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता कक्ष में परिचय बैठक एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता बार अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा एडवोकेट ने की तथा संचालन महासचिव अमित कुमार उपाध्याय ने किया।कार्यक्रम में नवागत उपजिलाधिकारी शुभेंद्र गोपाल का अधिवक्ताओं ने फूलमाला एवं पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद एसडीएम ने अधिवक्ताओं से अपना परिचय कराया। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी अपना परिचय दिया।एसडीएम शुभेंद्र गोपाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाना सभी का कर्तव्य है। इसके लिए बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य जरूरी है। सभी को आपसी सहयोग से वादकारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करना चाहिए।इस पर अधिवक्ताओं ने एसडीएम को आश्वस्त किया कि न्यायिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। बार और बेंच के बीच आपसी सम्मान एवं समन्वय बनाए रखते हुए सहयोग किया जाएगा।बैठक में ज्ञानेंद्र सिंह कुलश्रेष्ठ, सुरेशचंद्र शर्मा, जेपी जायसवाल, प्रमोद गोस्वामी, राकेश चौधरी, शशांक पचौरी, वीरेंद्र पाल सिंह, मिथलेश शर्मा, रेखा जैन, लाखन सिंह लॉर्ड, जवाहरलाल पिप्पल, अवधेश शर्मा, अशोक शर्मा, ब्रजेश गौतम, ब्रजकांत बाबू, नितिन यादव, ललित श्रोती, गौरव बघेल, भरत गौतम, अजय शर्मा, आदर्श सक्सेना, पवन शर्मा एवं अंशू जादौन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं पेशकार राहुल चौधरी, आशुलिपिक रवि शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर विपिन वर्मा, अनिल कुमार, बबलू कुमार एवं कांति प्रसाद उपस्थित रहे।

www.morningcity.in

इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi