मैनपुरी-आसमान से बरस रहीं आग, पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार

personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Apr 2025, 05:17 pm
location_on???????
Morning City मैनपुरी। अप्रैल माह के चौथे सप्ताह के पहले दिन ही तेज धूप ने लोगो की हालत खराब कर दी, अप्रैल के चौथे सप्ताह में सूरज की तपिश से मौसम के तेवर चढ़ गए हैं। दिन में तेज धूप झुलसा रही है तो रात में अब गर्मी अपना एहसास कराने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिनभर लोग भीषण गर्मी की चपेट में रहे। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनो में गर्मी से राहत नहीं मिलने की बात कहते हुए बताया कि अभी पारा और ऊपर जाने की संभावना हैं। रविवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई और दिनभर गर्मी का प्रकोप बना रहा। तेज धूप के कारण ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से आग बरस रही है। ऊपर से गर्म हवा लोगों को झुलसाती रही। दोपहर में पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, रविवार को सूरज की तपिश के चलते जनपद की सड़को पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा था, सड़कें बिल्कुल सूनी दिखाई दे रहीं थी, दोपहर में सड़को पर एक भी वाहन नजर नहीं आ रहा था, सूरज की तपिश के बीच भीषण गर्मी ने जनपद के लोगो को घरो से बाहर नहीं निकलने दिया। गर्मी ज्यादा होने पर आने लगे वोल्टेज कम पिछले कुछ दिनो से गर्मी अपने तीखे तेबर दिखा रहीं है। गर्मी बढ़ते ही वोल्टेज घटने लगे है। इससे पंखे-कूलर दम नहीं भर रहे। एसी चल ही नहीं पा रहे। बार-बार कटौती और ट्रिपिंग की वजह से लोगों का सुख-चैन छिन गया है। रात में नींद पूरी नहीं होने से उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। क्या बोले मौसम वैज्ञानिक अप्रैल के चौथे सप्ताह की अभी शुरुआत हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनो में तापमान अभी और जाएगा, दो से तीन दिन में ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा, अभी लोगो को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।- नरेंद्र कुमार, मौसम वैज्ञानिक मैनपुरी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi