Mainpuri News: वंश कश्यप केवल केशव और ज्योति का बेटा नहीं, हमारा भी बेटा था सुदिती की प्रशासनिक प्रधानाचार्य ने कहा मेरी संवेदनाएं उनके साथ

personसंपादकीय टीम
calendar_today8 Sept 2026, 10:05 pm
location_onMainpuri

प्रशासनिक प्रधानाचार्य का कहना कोई स्कूल हत्यारा कैसे हो सकता, हो ही नहीं सकता

मैनपुरी। पिछली साल सुदिती ग्लोवल एकेडमी के छात्र वंश कश्यप की संदिग्ध मौत मामले में प्रशासनिक प्रधानाचार्य कुसुम मोहन का कहना है कि वंश कश्यप केवल केशव और ज्योति का बेटा नहीं, हमारा भी वेटा था, विद्यालय परिवार की संवेदनाएं उनके साथ है। घटना के दो दिन तक किसी भी प्रकार के आरोप न लगाने वाले वंश के माता-पिता द्वारा घटना के तीसरे दिन से ही स्कूल प्रबंधन पर कई संगीन आरोप लगाए जा रहे है। अब तो उनके द्वारा स्कूल के प्रबंध तंत्र को हत्यारा का भी संबोधन किया जा रहा है।

www.morningcity.in

ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले केशव कश्यप के पुत्र वंश कश्यप सुदिति ग्लोबल एकेडमी में कक्षा 9 का छात्र था। 22 नवंबर 2025 को स्कूल परिसर के भीतर ही संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने दावा किया था कि वंश की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है। घटना के दो दिन तक किसी प्रकार का आरोप न लगाने वाले वंश के माता-पिता घटना के कुछ दिनो बाद स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाने लगे थें। कई महीने बीत जाने के बाद माता-पिता धरने पर बैठ गए है। धरनास्थल पर वंश के परिजनों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई थी, पुलिस मामले को सुसाइट मानकर चल रहीं है। माता-पिता से बहस के दौरान सीओ सिटी अशोक कुमार ने सुसाइट करने की बात कहीं भी थी।

सीसीटीवी फुटेज देखे तो घटना वाले वंश का वर्ताव अलग था

घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज देखे तो घटना वाले दिन वंश को वर्ताव ही अलग था, सीसीटीवी के अनुसार वंश स्कूल के अंदर दाखिल होता हैं, क्लास की तरफ जाता है इस दौरान उसके साथ कोई नहीं होता है। क्लास में दाखिल हो जाता है। अपना बैग टेबिल पर रखता है, जिसके बाद काफी देर तक बैग में अंदर कुछ देखता रहता हैं, क्लास में बैठने के बाद भी वंश कई सीट चेंज करता है। कभी इस सीट पर तो कभी उठकर दूसरी सीट पर बैठ जाता है। फिर बॉशरुम की कहकर निकल जाता है। फिर वापस नहीं आता है। दूसरी मंजिल पर जाता है।

में किसी को साजिशकर्ता नहीं कह सकती

मंगलवार को सुदिती ग्लोबल की प्रशासनिक प्रधानाचार्य कुसुम मोहन ने प्रेसवार्ता करके जानकारी देते हुए कहा है कि वंश कश्यप केवल केशव और ज्योति का बेटा नहीं, हमारा भी बेटा था, हमारी संवेदनाएं उनके साथ है। अपने बच्चो से प्यारे हमें स्कूल बच्चे है। विद्यालय में घटना वाले दिन वंश के परिवार से जो भी आया उसको सीसीटीवी फुटेज दिखाएं गए है। 24 नबंवर को भी माता-पिता स्कूल आए थें, तब तक सबकुछ ठीक रहा, उसके बाद उनके द्वारा कई आरोप लगा दिए गए है।

Morning City

बड़े सर और छोटे सर की कोई गलती नहीं

24 नबंवर 2025 की शांय 04.51 मिनट का सीसीटीवी फुटेज देखे तो वंश के पिता सुदिती ग्लोवल स्कूल में मौजूद होते है। और पुलिस के सामने ही बात होती है तब उनके द्वारा कहा जाता है कि बड़े सर की और छोटे सर की कोई गलती ही नहीं है। इसके बाद आखिर वंश के माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन पर संगीन आरोपो की झड़ी लगा दी है।

भावुक होकर बताई पूरी कहानी

प्रशासनिक प्रधानाचार्य ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों को सबसे पहले घटना वाले दिन के बारे में बताया, बताने के दौरान वह रोने लगी, जिसके बाद भावुक होकर उन्होने घटना वाले दिन के दर्जनों सीसीटीवी वीडियो दिखाएं, एक वीडियो में प्रबंध निदेशक लव मोहन ऑफिस में बैठे होते उन्हे फोन पर सूचना मिलती है जिसके बाद वह वह भागते हुए जाते है और वंश को सैफई पीजीआई लेकर खुद ही गाड़ी चलाकर ले जाते है।

www.morningcity.in

डीजल डलवाने के लिए एंबूलेंस को खड़ा कर लिया

सैफई पीजीआई में वंश को भर्ती कराने के बाद परिजन वंश को लेकर आगरा ले जाने के लिए एंबूलेंस से निकलते है। पीछे लव मोहन की कार होती है, एंबूलेंस में डीजल डलवाने के लिए लव मोहन के पास फोन किया जाता है कि उनके द्वारा जल्द पहुंचे के लिए कहा जाता है जिसके बाद डीजल डलवाने के लिए प्रबंध निदेशक के इंतजार में एंबूलेंस को डीजल डलवाने के लिए एंबूलेंस को सड़क किनारे आठ से दस मिनट के लिए खड़ा कर लिया जाता है, जबकि वंश की हालत नाजुक बनी हुई थी।
फोटो परिचय- जानकारी देते हुए प्रशासनिक प्रधानाचार्य कुसुम मोहन।
फोटो परिचय- जानकारी देते हुए प्रशासनिक प्रधानाचार्य कुसुम मोहन।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi