Hathras News: वरिष्ठ कवि रघुवीर सहाय शर्मा का निधन, साहित्य जगत में शोक

personसंपादकीय टीम
calendar_today11 Feb 2026, 10:50 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। सासनी नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, प्रखर साहित्यकार और वरिष्ठ कवि रघुवीर सहाय शर्मा का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से साहित्य प्रेमियों और समाजसेवियों में शोक की लहर है। उनके जाने को साहित्य जगत की अपूर्णीय क्षति माना जा रहा है।
बुधवार को साहित्यिक संस्थाओं ‘साहित्यानंद’ और ‘उद्घोष’ द्वारा शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सृजन और समाजसेवा से नगर को नई पहचान दी।
शोक सभा में धर्मेंद्र यदुवंशी, वीरपाल सिंह, रविराज सिंह, अशोक अग्रवाल ‘सनम’, मुरारी लाल शर्मा ‘मधुर’, विष्णु शर्मा, अशोक मिश्रा, रामनिवास उपाध्याय, शैलेश अवस्थी, वीरेन्द्र जैन ‘नारद’, मयंक सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, शीलेन्द्र सिंह, रामकुमार सिंह, विनोद कुमार जैसवाल, महेंद्र पाल सिंह सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।
फोटो -साहित्य जगत के लोग  शोक व्यक्त करते हुए
फोटो -साहित्य जगत के लोग शोक व्यक्त करते हुए
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi