Mainpuri News: योग गुरु बाबा रामदेव ने किया भारतीय शिक्षा बोर्ड के विद्यालय का लोकार्पण

personसंपादकीय टीम
calendar_today15 Mar 2026, 10:37 pm
location_onMainpuri

सनातन धर्म सत्य, अहिंसा और करुणा जैसे उच्च मूल्यों पर आधारित

मैनपुरी/भोगांव। अच्छी शिक्षा और संस्कृति आज भी समाज को प्रेरित कर रही है। ऐसी परंपरा केवल शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, वेद, उपनिषद, योग आध्यात्मिक ज्ञान की धरोहर है। संतों ने वेदो और शास्त्रों के ज्ञान को आम जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उक्त विचार योग गुरु स्वामी रामदेव ने नगर के रसूलाबाद स्थित सेंट एसआरआरडी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल के प्रशासनिक भवन के लोकार्पण करने के बाद व्यक्त किए। उन्होने आगे कहा कि भारत मे शिक्षा के बिना विकास असंभव है, भारतीय शिक्षा बोर्ड एक ऐसा बोर्ड है, जिसके माध्यम से बालक, बालिका भारतीय संस्कृति, संस्कारवान बनकर देश के विकास मे अहम भूमिका निभा सकते है तथा देश को विश्व गुरू बनाया जा सकता है। उन्होने कहा कि सनातन न कभी मिटा है, न कभी मिटेगा। सनातन हर उस स्थान पर जीवित रहता है, जहां त्याग, तपस्या और बलिदान की भावना होती है। सनातन धर्म शाश्वत है और सदैव बना रहेगा। सनातन धर्म सत्य, अहिंसा और करुणा जैसे उच्च मूल्यों पर आधारित है। उन्होने कहा कि छात्रो को आज अपने पूर्वजो के इतिहास को पढने की जरूरत है तभी बच्चे जान पायेगे कि हमारी सस्कृति वीर गाथाओ से भरी पडी है।

Morning City

पूरे देश में पांच हजार स्कूल खोलने का लक्ष्य

बाबा रामदेव ने भारतीय शिक्षा बोर्ड के संबंध में बिस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि विज्ञान पढाने के साथ साथ हिन्दी, संस्कृत आदि विषय पढाये जायेगे लेकिन उन विषयो मे संस्कार सिखाने एवं देशभक्ति, समाजसेवा का विशेष महत्व दिया गया है। उन्होने कहा कि उनका लक्ष्य पूरे देश मे लगभग पांच लाख स्कूल खोलने का है जो कि भारतीय शिक्षा बोर्ड से संचालित होगे।

आखिरी सांस तक भारत माता के लिए रहेंगे समर्पित

उन्होने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुये कहा कि वह हिन्दी के प्रेमी थे और वह भी हिन्दी के प्रेमी है हिन्दी की अलख जगाने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जायेगे। उन्होने कहा कि आखिरी सांस तक भारत माता के लिये समर्पित रहेगे। भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन सेवानिवृत्त्त एनपी सिंह ने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड का लक्ष्य है कि लोगो मे शैक्षिक व्यवस्था मे क्रान्तिकारी परिवर्तन लाना है जब तक लोग शिक्षा को व्यवसाय समझेगे तब तक देश का भला नही हो सकता है।

www.morningcity.in

आखिरी सांस तक भारत माता के लिए रहेंगे समर्पित

एनपी सिंह ने कहा कि बच्चो को अच्छी शिक्षा दिलाना हर माता-पिता का लक्ष्य होना चाहिये। कार्यक्रम मे जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इससे पूर्व मे स्वामी रामदेव एंव बीएसबी के चेयरमैन डा0 एनपी सिंह ने प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया तथा महिलाओ एंव कार्यक्रम संयोजक संजय यादव ने तिलक लगाकर एंव आरती उतारकर स्वागत किया।

Morning City

कार्यक्रम के दौरान यह रहे मौजूद

इस मौके पर एमएलसी अरविन्द प्रताप सिंह यादव, पूर्व एमएलसी अवधेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, चेयरमैन नेहा तिवारी, प्रतिनिधि आशीष तिवारी, कामता सिंह यादव, सच्चिदानन्द तिवारी, केसी यादव, धनवेश यादव, डॉ. विजय यादव, अनुपमा यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी सुमेदानन्द ने की। कार्यक्रम संयोजक संजय यादव ने सभी अतिथियो का शाल उडाकर एंव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा आगुन्तको का आभार व्यक्त किया।
फोटो परिचय-कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव।
फोटो परिचय-कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi