Mainpuri News:अवैध रुप से संचालित 5 वाहन सीज, 10 का चालान कुरावली में स्कूल वाहनों पर एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई

personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Jan 2026, 12:00 am
location_onMainpuri

Morning City

कुरावली/मैनपुरी। नगर क्षेत्र में गुरुवार को परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए पांच स्कूल वाहन सीज करके जब्त किए गए, जबकि 10 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया।
कुरावली में अभियान यातायात माह के तहत चलाया गया। हाल के दिनों में जनपद में अवैध रूप से संचालित स्कूल वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाओं के बाद परिवहन विभाग बच्चों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में है। गुरुवार को एआरटीओ शिवम यादव ने थाना पुलिस के साथ मिलकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीएस इंटर कॉलेज, बालाजी जूनियर हाई स्कूल, गैलानाथ नहर पुल के पास स्थित एसजीएस कॉन्वेंट स्कूल सहित कई विद्यालयों के वाहनों की गहन जांच की। जांच में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इनमें एसजीएस कॉन्वेंट स्कूल का एक मैजिक वाहन भी शामिल था, जिसमें छोटे बच्चों को अत्यंत असुरक्षित तरीके से ले जाया जा रहा था। टीम ने वाहन को तत्काल जब्त कर लिया। इसके साथ नियमो का उल्लंघन करके संचालित 10 वाहनों के चालान काटे गए।

स्कूल वाहनों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

एआरटीओ शिवम यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात माह के दौरान स्कूल वाहनों की जांच लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वाेपरि है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi