Mainpuri News: करहल पहुंचे शंकराचार्य ने भाजपा पर जमकर हमला बोला जो सरकार गाय की रक्षा नहीं करती, वह नरक में जाएगी
personसंपादकीय टीम
calendar_today6 Jun 2026, 10:52 pm
location_onMainpuri
मैनपुरी। शनिवार को करहल में ज्योतिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मीठेपुर से इटावा जनपद के लिए प्रस्थान किया। इससे पूर्व उन्होंने पूर्व एमएलसी अरविन्द प्रताप यादव के मीठेपुर स्थित कॉलेज में रात्रि विश्राम किया। सुबह उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग फिर दोहराई।
www.morningcity.in
इटावा प्रस्थान से पूर्व प्रेसवार्ता में शंकराचार्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा गाय का नाम लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार ने गायों के संरक्षण और सेवा पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गो हत्यारों से चंदा लेने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि जो सरकार गाय की रक्षा नहीं करती, वह नरक में जाएगी। हरिद्वार अर्द्धकुंभ में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें निमंत्रण प्राप्त हो चुका है और वह अर्द्धकुंभ में शामिल होंगे। चुनाव से पहले गोरक्षा अभियान चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से इस अभियान को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में स्वयं योगी आदित्यनाथ ने भी गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की बात कही थी।
Morning City
आध्यात्मिक व्यक्ति को सांसारिक पदों से दूर रहना चाहिए
राजनीति में आने के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि वह सैद्धांतिक रूप से इसके विरोधी हैं। उनका मानना है कि आध्यात्मिक व्यक्ति को सांसारिक पदों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ अब योगी नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री हैं।
अतिथि देवो भवः का पालन नही हुआ
कन्नौज में रुकने की अनुमति न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अतिथि देवो भव की परंपरा का पालन नहीं हुआ, जिससे भारतीय संस्कृति को ठेस पहुंची है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी अरविन्द यादव, सिंकी यादव, हरिगोविन्द यादव, प्रिंस यादव, प्रदीप पाल, बंटू यादव, लालू यादव, समरपाल यादव आदि मौजूद रहे।

