Mainpuri News: तुझे ढावा चलाना है तो मुझे हर महीने पैसे देगा...
personसंपादकीय टीम
calendar_today3 Apr 2026, 11:12 pm
location_onMainpuri
कोतवाल और कारखास सिपाहियों पर घूस मांगने का आरोप
मैनपुरी। कुरावली कोतवाली के कोतवाल और उनके कारखास सिपाहियों पर एक ढावा संचालक से घूस मांगने के आरोप लगाए गए है। पीड़ित ढावा संचालक ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए है।
www.morningcity.in
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी विशाल मिश्रा गांव नानामऊ के सामने ही नेशनल हाईवे किनारे एक ढावा का संचालन करते है, विशाल मिश्रा का आरोप है कि कोतवाल ललित भाटी और उनके सिपाही लकी व एक अन्य सिपाही आए दिन उनके ढावा पर आकर उन्हे परेशान करते हैं, ढावा की पार्किग में खड़े बाहनो की फोटो खींच ले जाते है, और वाहन चालक को चालान होने की धमकी दी जाती हैं, तथा दोवारा ढावा पर न रुकने के लिए भी कहा जाता है।
Morning City
मामले की शिकायत पर्यटन मंत्री से भी हो चुकी
पीड़ित ढावा संचालक ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह मामले की शिकायत पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से भी कर चुका है। जिसके बाद कोतवाल और सिपाही बोलते है कि देखते है तू क्या कर लेगा, इसके साथ ही जेल में डालने की धमकी दी जाती है। यह लोग कहते है कि ढावा चलाना चाह रहा है तो हर महीने मुझे पैसे देगा।
क्या बोले एसपी मैनपुरी
कोतवाल और सिपाहियो द्वारा ढावा संचालक को परेशान करने और घूस मांगने जैसा मामला संज्ञान में नहीं है। पीड़ित के द्वारा अगर शिकायती पत्र दिया गया है तो मामले की जांच के लिए भेजा गया हैं, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।- गणेश प्रसाद साहा, एसपी मैनपुरी।
