Kanpur Dehat News: भोगनीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें

personसंपादकीय टीम
calendar_today18 Apr 2026, 11:10 pm
location_onKanpur Dehat

Morning City

कानपुर देहात। तहसील भोगनीपुर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनका मौके पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

www.morningcity.in

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
भूमि संबंधी मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समन्वय के अभाव में फरियादियों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

Morning City

समाधान दिवस में जिले के विभिन्न सर्किलों के क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रशासन का कहना है कि इस पहल से शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण में मदद मिलेगी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi