Hathras News: छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, 22 हिरासत में

personसंपादकीय टीम
calendar_today14 Nov 2026, 08:41 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। सासनी क्षेत्र के गांव रघनियां में एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये। इस दौरान दोनों ओर से जमकर हुए पथराव में घायल तो कोई नहीं हुआ मगर पुलिस ने बाइस लोगों को हवालात की हवा खिला दी।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव के नासिर खान पुत्र छोटे खान ने गत 10 नवंबर को कोतवाली में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप था कि उनकी पत्नी रिंकी घरेलू सामान खरीदने दुकान जा रही थीं, तभी रास्ते में पृथ्वी पुत्र सुल्तान खान, जाहिद, शाहबाज, आला और गुल्ला ने उन्हें रोक लिया।
फोटो  - पथराव करते लोग
फोटो - पथराव करते लोग

www.morningcity.in

शिकायत में कहा गया था कि नामजदों ने रिंकी से छेड़छाड़ और अभद्रता की और उनके कपड़े फाड़े तथा मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी आवाज सुनकर नासिर और उनके परिजन बचाव के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों आमने सामने आ गये। पहले तो दोनों पक्षों में बहस हुई। फिर थोडी ही देर में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गईं और स्थिति पर नियंत्रण कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शांति भंग की आशंका में पुलिस ने 14 महिलाओं और 8 पुरुषों समेत 22 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi