Hathras News: आबकारी टीम का रात्रि औचक निरीक्षण, दुकानों पर स्टॉक व सीसीटीवी की जांच

personसंपादकीय टीम
calendar_today12 Apr 2026, 11:16 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद में आबकारी टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रात्रि के समय औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।इस दौरान भगवन्तपुर, मुरसान, कोटा, मीतई, सादाबाद गेट बस स्टैंड तथा मंडी समिति सहित कई स्थानों पर स्थित देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की।निरीक्षण के दौरान अनुज्ञापियों को नए सत्र के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा सके।कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi