Kanpur Dehat News: तालाब में गिरी अनियंत्रित कार, चार लोगों की दर्दनाक मौत

personसंपादकीय टीम
calendar_today21 Feb 2026, 11:23 pm
location_onKanpur Dehat

छह घायलों को पुलिस ने बचाया, एसपी ने मौके पर पहुंचकर संभाली राहत व्यवस्था

कानपुर देहात। थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम बैरी सवाई के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। कार में कुल 10 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

Morning City

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे तालाब में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद संयुक्त रूप से सभी लोगों को तालाब से बाहर निकाला गया।
हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

morning City

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा क्रेन की सहायता से तालाब में डूबी कार को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi