Mainpuri News: ग्राम प्रधान करा रहा पीड़ित की जमीन पर अवैध कब्जा
personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Jul 2026, 10:43 pm
location_onMainpuri
एसपी से गुहार, पीड़ित ने कहा प्रधान ने दर्ज करा दिया झूठा मुकदमा
मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में कुछ लोगो द्वारा पीड़ित की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा हैं, जब पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी भूमि पर ग्राम प्रधान अवैध कब्जा करा रहा है। जब उसने विरोध किया तो प्रधान ने उसके विरुद्ध एससीएसटी एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, इसके अलावा भी ग्राम प्रधान युवक को घर जाकर गेट तोड़ने की कोशिश करने सहित फोन पर धमकी दे चुका है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से करके न्याय की गुहार लगाई है।
www.morningcity.in
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव ज्योली झिंगरपुर सलेमपुर निवासी प्रशांत मिश्रा का कहना है कि उसके माता-पिता का निधन होने के बाद वह अपनी बुआ के घर रहता है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग प्रशांत की भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहते है, जिसका मुकदमा आरओ कोर्ट में विचाराधीन है कोर्ट से यथास्थिती के आदेश भी जारी किए गए है। प्रशांत का आरोप है कि भूमि पर अवैध कब्जा कराने की कोशिश ग्राम प्रधान अनुज प्रताप सिंह द्वारा कराई जा रहीं है। ग्राम प्रधान विपक्षियो की पूरी मदद करता है। ग्राम प्रधान द्वारा प्रशांत की बुआ के पुत्र पर झठा मुकदमा भी पंजीकृत करा दिया गया है।

आरटीआई से सूचना मांगने पर धमकी
गांव सलेमपुर में ग्राम प्रधान निधि से कहां पर कितना कार्य हुआ है, इसकी सूचना जन सूचना अधिकार के तहत प्रशांत ने मांगी, जिसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा प्रशांत को फोन करके धमकी दी गई, तथा आरटीआई वापस लेने को कहा गया, इसके बाद प्रशांत ने मामले की शिकायत संपर्ण समाधान दिवस में डीएम से की गई, जिसके बाद ग्राम प्रधान पुलिस को साथ लेकर रात्रि को प्रशांत के घर पहुंच गया, पहले यह लोग गेट खुलवाते रहे, जब प्रशांत के भाई ने प्रशांत के घर पर न होने की बात कहीं तब ग्राम प्रधान ने गेट तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने गांव के ही अनुसूचित जाति के भूपेंद्र के द्वारा प्रशांत के ऊपर एससीएसटी एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, प्रशांत ने आरोप लगाया कि पुलिस भी ग्राम प्रधान की मदद कर रहीं है।
Morning City
क्या बोले एसपी मैनपुरी
कार्यालय आकर जो शिकायती पत्र दिया गया हैं, उसकी जांच कराई जाएगी, जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी, ग्राम प्रधान के फोन पर धमकी देने की भी जांच कराई जाएगी।- गणेश प्रसाद साहा, एसपी मैनपुरी।

