Mainpuri News: गैस एजेंसी पर भारी भीड़ के चलते पुलिस ने कराई गैस वितरित

personसंपादकीय टीम
calendar_today16 Mar 2026, 10:41 pm
location_onMainpuri

इकलौती गैस एजेंसी पर उमड़ रहीं उपभोक्ताओं की भारी भीड़

किशनी/मैनपुरी। एलपीजी गैस की कमी के चलते कस्बे की इकलौती गैस एजेंसी पर भारी भीड़ लग रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी संचालक को पुलिस बुलानी पड़ रही है। सोमवार को कस्वे की इकलौती इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर का टोकन लेने के लिए भारी भीड़ लग गई। बता दें कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग हो जाती है वह कार्यालय से टोकन लेते हैं और गोदाम से सिलेंडर ले लेते हैं। सोमबार को कार्यालय के बाहर लगी भारी भीड़ के धक्के से कार्यालय का शीशा टूट गया। स्थिति काबू से बाहर हो इसके पूर्व ही एजेंसी संचालक आरिफ ने पुलिस की मदद मांगी। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने तुरंत एक उपनिरीक्षक के साथ कई कॉन्स्टेबल एजेंसी पर भेज दिए। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और टोकन वितरण में मदद की। संचालक आरिफ का कहना है कि उनकी एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। इसलिए किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। कभी कभी साइट धीमी होने के कारण बुकिंग में देरी हो जाती है। पर यह चिंता का कोई कारण नहीं है। बुकिंग होने के बाद अबिलम्ब सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

Morning City

इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi