Mainpuri News: न्यायालय में मामला विचाराधीन, फिर भी सरकारी भूमि पर अंतिम संस्कार; अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप
personसंपादकीय टीम
calendar_today8 Oct 2026, 10:14 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। कुरावली तहसील क्षेत्र के गांव मिढ़ावली खुर्द में प्राथमिक विद्यालय के सामने नवीन परती के नाम सरकारी भूमि पर गांव के ही दबंग लोगो द्वारा अवैध कब्जा करने के प्रयास से महिला के निधन पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि इनका पुस्तैनी मरघट भी गांव के ही पास है। फिर भी सरकारी भूमि पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस सरकारी भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी न्यायालय के निर्णय का इंतजार नहीं किया गया। मामले की शिकायत गुरुवार को फिर डीएम से करके सरकारी भूमि पर कब्जे का प्रयास करने वालो पर कार्रवाई की मांग की गई है।
www.morningcity.in
कुरावली तहसील क्षेत्र के गांव मिढ़ावली खुर्द में प्राथमिक विद्यालय के सामने गाटा संख्या 241 और 242 में नवीन परती के नाम से सरकारी भूमि है। जो वर्तमान में खाली पड़ी हुई है। इस भूमि पर अपना हक दिखाने के लिए गांव के ही दबंग किस्म के व्यक्ति गजेंद्र पाल सिंह पुत्र हनुमंत सिंह ने अपनी भाभी तथा रामेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह पुत्रगण चंद्रपाल सिंह की मां के निधन पर उनका अंतिम संस्कार सरकारी भूमि पर ही कर दिया है। गांव के ही विजेंद्र सिंह का आरोप है कि उक्त दबंग लोग सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहते है। यह लोग इस भूमि पर पहले भी कब्जा का प्रयास कर चुके है।

स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे हो जाते है भयभीत
पीड़ित विजेंद्र सिंह बताते है कि प्राथमिक विद्यालय के सामने सरकारी भूमि पर अंतिम संस्कार हो जाने से भयभीत रहते है। जिसदिन अंतिम संस्कार किया गया था उस दिन विद्यालय की छात्र संख्या ना के बराबर थी, इसके बाद भी स्कूल के छोटे छोटे बच्चों के अंदर भय रहता है। कुछ बच्चे तो मानसिक रुप से बीमार हो गए है। विद्यालय के सामने अंतिम संस्कार का असर बच्चो पर साफ दिखाई दे रहा है।
Morning City
अंतिम संस्कार के जरिए हम जमाने की कोशिश
विजेंद्र सिंह बताते है कि अभी तो सरकारी भूमि पर अंतिम संस्कार कर दिया है। कुछ साल बाद उक्त लोग कहने लगेंगे कि यह भूमि तो उनकी इस भूमि पर उनके परिवारियों का अंतिम संस्कार होता रहा है। इस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा रोकने के लिए व दोषियों पर कार्रवाई कराने के लिए वह प्रयासरत है। वह उक्त दबंग लोगो को सरकारी भूमि पर कब्जा किसी भी सूरत में नहीं करने देंगे।
क्या बोले एसडीएम कुरावली
गांव की सरकारी भूमि पर अंतिम संस्कार किए जाने का मामला संज्ञान में है। इस मामले की जांच कराई जा रहीं है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही इस मामले में आगे कुछ कहा जा सकता है। जांच रिपोर्ट का उन्हे इंतजार है।- प्रदीप कुमार, एसडीएम कुरावली।
