Mainpuri News: छाछा में 20 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

personसंपादकीय टीम
calendar_today10 Oct 2026, 10:17 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। तहसील भोगांव क्षेत्र के मौजा छाछा में बेशकीमती करोड़ो रुपए की सरकारी भूमि पर भाजपा नेता सुल्तानगंज ब्लॉक पति कश्मीर सिंह लोधी और उसके ग्राम प्रधान भाई पूरन चंद्र का अवैध कब्जा कैसे हो गया, यह एक बहुत बड़ा सवाल है। नेशनल हाईवे किनारे बेशकीमती भूमि पर एक साथ कब्जा तो हुआ ही नहीं है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा धीरे धीरे किया गया है। अब सवाल उठता है कि अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लगी, या फिर अधिकारी मौन धारण किए रहे। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा मामले में शिकायत किए जाने के बाद भी अधिकारियों ने कार्रवाई करना उचित नहीं समझा, अब शुक्रवार को फिर एक पीड़ित किसान द्वारा शिकायत की गई है। अब देखना है कि बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

www.morningcity.in

ज्ञात हो कि तहसील भोगांव के मौजा छाछा में क्षेत्र के गांव नगला दीपा निवासी उमाशंकर पुत्र राजवीर सिंह की नेशनल हाईवे किनारे बेशकीमती लाखों रुपए की भूमि पर भाजपा नेता व सुल्तानगंज ब्लॉक प्रमुख पति कश्मीर सिंह लोधी उर्फ राघवेंद्र सिंह द्वारा अवैध कब्जा कर लेने के बाद उमाशंकर कब्जा छुड़ाने के लिए पिछले कई माह से शिकायते कर रहा है। लेकिन उसे न्याय की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। पीड़ित उमाशंकर प्रशासन अधिकारियों को भी लगातार शिकायती पत्र दे रहा है। लेकिन प्रशासन स्तर से कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। उमाशंकर आरोप लगाते है कि कश्मीर सिंह और उसके ग्राम प्रधान भाई पूरन चंद्र और भाभी सियादेवी पूर्व प्रधान छाछा और पत्नी सुल्तानगंज ब्लॉक प्रमुख अस्मिता ने ग्राम पंचायत छाछा की बेशकीमती सरकारी भूमि गाटा संख्या 298/0.162 हे0, 3933/0.360 हे0, 3935/0.615 हे0 ऊसर व 3835 और 3865/0.068 हे0 उत्तर प्रदेश सरकार की सम्पत्ति जिसका वर्तमान समय में बाजारी मूल्य करीब 20 करोड़ रुपए है पर कागजों में हेराफेरी कर अधिकारियों से मिलीभगत करके अवैध कब्जा कर लिया है।

जो शिकायत करता उसका मुंह बंद करा दिया जाता

उमाशंकर ने बताया कि कश्मीर सिंह ने उनकी लाखों रुपए की भूमि पर कब्जा कर लिया तो विरोध करने पर उसे कश्मीर सिंह ने सत्तापक्ष के नेताओं की धौंस दिखाकर धमकी भी दी, उमाशंकर कहते है कि कश्मीर सिंह द्वारा बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा करने का विरोध अगर कोई करता है तो धमकी देकर या डरा धमकाकर उसका मुंह बंद करा दिया जाता है। ग्राम पंचायत छाछा में इन भूमाफियाओं का बहुत ज्यादा खौफ हैं, इनके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाता है।
फोटो परिचय-सरकारी भूमि पर कब्जा करने का इन पर आरोप।
फोटो परिचय-सरकारी भूमि पर कब्जा करने का इन पर आरोप।

अवैध कब्जा करके शोरुम का निर्माण करा दिया

उमाशंकर ने आरोप लगाया कि भूमाफिया कश्मीर सिंह की नेशनल हाईवे के किनारे से अंदर की तरफ भूमि थी, लेकिन उसने नेशनल हाईवे किनारे बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था, उसने बैनामा तो अपनी भूमि का किया, लेकिन कब्जा सरकारी भूमि पर करा दिया, जिसपर वर्तमान में अशोक लीलेंद्र कंपनी का शोरुम बना हुआ है।

क्या बोले तहसीदार भोगांव

मौजा छाछा में सरकार भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला संज्ञान में नहीं है। और ना ही इसकी कोई शिकायत मिली मिली हैं, छाछा में सरकारी भूमि पर कब्जा करने के बारे में जानकारी की जाएगी, इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी, जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया तो उसे खाली कराया जाएगा।- घासीराम, तहसील भोगांव।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi