Mainpuri News: गैस सिलेंडर न मिलने पर महिलाओं ने सड़क पर बैठ लगाया जाम

personसंपादकीय टीम
calendar_today17 Mar 2026, 10:42 pm
location_onMainpuri

गैस एजेंसी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, सड़क कर दी जाम; जमकर हुआ हंगामा

मैनपुरी/भोगांव। नगर की गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के विरोध में महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में एकत्र हुई महिलाओं ने एजेंसी के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर बैठकर सड़क को जाम कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद समझाकर जाम खुलवाया। गैस सिलेंडर न मिलने से गैस सिलेंडर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण घरों में खाना भी नहीं बन पा रहा है। महिलाओं ने गैस एजेंसी संचालकों पर मनमानी का आरोप भी लगाया। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुचारू की जाए। महिलाओं ने कहा कि अगर उन्हे गैस सिलेंडर नहीं मिलता है तो गैस एजेंसी के खिलाफ धरना भी देंगी।

www.morningcity.in

महिलाओं की समस्या का जल्द होगा समाधान

महिलाओं द्वारा सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद, पुलिस ने महिलाओं को शांत कराते हुए जाम खुलवाया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और गैस की आपूर्ति जल्द ही सामान्य कर दी जाएगी।

Morning City

कई दिन लाइन में लगने पर नहीं मिला सिलेंडर

सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना था कि बुकिंग करने के बाद भी कई दिन तक गैस एजेंसी के चक्कर काटने और लाइन में लगे होने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जिससे उनके घर का खाना भी नहीं बन पा रहा है।

क्या बोले गैस एजेंसी संचालक

गैस की गाड़ी न आने के कारण वितरण संभव नहीं हो सका। जैसे ही गैस की आवक होगी, नियमानुसार सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।- सत्यवीर सिंह, एजेंसी संचालक।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi