Mainpuri News: पीएम आवास दिलाने के नाम पर मांगी 30 हजार की घूस
personसंपादकीय टीम
calendar_today24 Mar 2026, 10:57 pm
location_onMainpuri
घूस न देने पर गाली गलौच करके मारपीट पर उतारु, थाने में दी तहरीर
किशनी/मैनपुरी। कस्वा में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर घूस मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। डूडा ऑफिस में बैठे अधिकारी अब आवास दिलाने के नाम पर बिना घूस के आवास मंजूर ही नहीं करते है। यह अधिकारी अब डायरेक्ट आवास पाने वाले से बात नहीं करते, इन्होने भी अपने गुर्गे बना रखे है। जो बात करके मामला सेट करते है। किशनी में एक व्यक्ति के नाम पर आवास आ गया अब उसे कुछ लोगो द्वारा आवास दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपए की घूस मांगी जा रहीं है। न देने पर उसे गाली गलौच करके धमकी दी गई, यह लोग मारपीट करने पर भी उतारु रहते है।
www.morningcity.in
किशनी थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी नरेंद्र गुप्ता पुत्र आनंद स्वरुप गुप्ता को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास मिला हुआ है। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। उनका आरोप है कि पहली किश्त के रुपए आने पर सुनील कुमार गुप्ता, यश कुमार गुप्ता, छोटू गुप्ता पुत्रगण सुरेंद्र कुमार गुप्ता व सुरेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र आनंद स्वरुप गुप्ता और मायादेवी गुप्ता पत्नी सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने आवास दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपए की घूस मांगी, जब नरेंद्र गुप्ता ने घूस देने का विरोध किया तो उक्त लोग गाली गलौच करते हुए धमकी देने लगे, मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे सुनील कुमार गुप्ता नरेंद्र गुप्ता से गाली गलौच करके मारपीट करके धमकी देकर भाग गया।
Morning City
नरेंद्र गुप्ता ने जानमाल का खतरा बताया
घटना के बाद नरेंद्र गुप्ता घटना की तहरीर थाने देने पहुंचे, पुलिस को दी गई तहरीर उन्होने आरोपियों पर कार्रवाई करने के साथ ही जानमाल का खतरा भी बताया है। उनका कहना था कि वह घर पर अकेले रहते हैं, पत्नी और बच्चे बाहर रहते है।
Morning City
क्या बोले थानाध्यक्ष किशनी
पीड़ित द्वारा थाने पर शिकायती पत्र देने का मामला संज्ञान में नहीं हैं, अगर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी हैं, तो मामले की जांच कराई जाएगी, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- छत्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष किशनी।
