Hathras News: यूपीपीएससी में हाथरस के तीन अभ्यर्थी सफल, उपदेश कुमार ने हासिल की 6वीं रैंक
personसंपादकीय टीम
calendar_today31 Mar 2026, 11:03 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस। यूपीपीएससी 2024 की परीक्षा में जनपद के तीन अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें उपदेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 6वीं रैंक प्राप्त की है।उपदेश कुमार हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मोह निवासी किसान गुरुवचन सिंह के पुत्र हैं और वर्तमान में पटियाली में लेखपाल के पद पर तैनात थे। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर जिला समाज कल्याण अधिकारी पद के लिए चयनित होकर परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया है।उनकी इस उपलब्धि से गांव और जिले में खुशी का माहौल है। परिजनों के अनुसार 3 तारीख को घर वापसी पर गांव के अंबेडकर पार्क में उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।उपदेश कुमार के पिता गुरुवचन सिंह ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। इस मौके पर उनके परिजन और गांव के कई लोग उपस्थित रहे और खुशी साझा की।

