Mainpuri News: दीपांशु हत्याकांड बाद हर्राजपुर में तीसरे दिन भी पुलिस का पहरा

personसंपादकीय टीम
calendar_today22 Jul 2026, 11:14 pm
location_onMainpuri

गांव में भारी पुलिसवल तैनात, पुलिस कर रहीं हत्यारोपियों की तलाश

किशनी/मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव हर्राजपुर में हुए चर्चित दीपांशु हत्याकांड के तीसरे दिन भी गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि मृतक के घर पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगातार आना-जाना लगा रहा।

Morning City

सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने मृतक के परिजनों से विस्तृत बातचीत कर घटना से जुड़े तथयों की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक नक्शा तैयार कराया तथा विवेचना से संबंधित अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कराईं। प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों के अगले आदेश तक गांव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इस दौरान मृतक दीपांशु के ताऊ शिशुपाल सिंह भदौरिया ने पुलिस से मांग की कि मामले में नामजद सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि उन्हें उनके अपराध की सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक परिवार को न्याय मिलने का भरोसा नहीं होगा। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गांव में पुलिस की सतर्क निगरानी जारी है और पूरे घटनाक्रम पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर बनी हुई है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi