Kanpur Dehat: गंदगी और जलभराव से बढ़ा बीमारी का खतरा, ग्रामीणों में रोष

personसंपादकीय टीम
calendar_today2 May 2026, 10:34 pm
location_onKanpur Dehat

Morning City

राजपुर (कानपुर देहात)। विकासखंड राजपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जल्लापुर सिकंदरा में इन दिनों गंदगी और खराब स्वच्छता व्यवस्था के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जलभराव, जाम नालियों और कूड़े के ढेरों के कारण ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

www.morningcity.in

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नियमित सफाई नहीं होने से गलियां गंदे पानी से भर गई हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते बुखार, दस्त, पेचिश और त्वचा रोग जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। कई बच्चे और महिलाएं बीमार होकर इलाज कराने को मजबूर हैं।

Morning City

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण उसमें गंदगी और कीटाणु पनप रहे हैं, जिससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मन्नू कठेरिया, श्यामलाल कठेरिया, छोटे कठेरिया, बीरु कठेरिया, ब्रजेश कुमार और रामकुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है।
ग्रामीणों में इसको लेकर आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi