जलेसर-अंबेडकर की शोभायात्रा में दलित युवक को मारी गोली:एटा में आरोपी गिरफ्तार

personसंपादकीय टीम
calendar_today14 Apr 2025, 03:50 pm
location_on???
जलेसर-एटा में अंबेडकर शोभायात्रा के पहले एक युवक ने एक दलित युवक को गोली मार दी। युवक गंभीर से रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने देखते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। डाॅक्टर ने जांच के बाद आगरा रेफर कर दिया।पुलिस ने आरोपी दिनेश यादव (40) को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने की खबर सुनते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ की।सूचना पर एसडीएम भावना विमल, कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया। घायल की पहचान अनिल कुमार (35) के रूप में हुई है। पूरा मामला जलेसर के पुरानी पेट्रोल पंप रोड स्थित जनता क्लिनिक के पास का है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह नगर में अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा निकालने की तैयारी हो रही थी। तभी जनता क्लीनिक पर मेडिकल पर बैठे अनिल कुमार को पड़ोस के दिनेश यादव ने गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया।वह खून से लथपथ हो गया। तुरंत हम लोग पहुंचे और उसे उठाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही शोभा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने जलेसर में हाईवे जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन हम लोगों को इंसाफ चाहिए।कल भी गोली मारने की कोशिश की गई थीघायल अनिल के भाई राजकुमार ने बताया कि अनिल पिछले 5 वर्षों से रामा मेडिकल स्टोर पर काम करता है। घटना स्थल से मेरा गांव 4 किलोमीटर दूर है। अनिल ने बी फार्मा और बीएससी कर रखा है। कल भी गोली चलाने की कोशिश की गई थी। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। उसने आज गोली मार दी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi