नोएडा में हुआ बड़ा खुलासा, स्वर्ग में भेज रहे है पेंशन

personसंपादकीय टीम
calendar_today2 May 2025, 06:05 pm
location_on????? (????????????)
Morning City नोएडा (गौतमबुद्घनगर) में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। नोएडा में हुए इस खुलासे के विषय में पढक़र आप भी हैरान रह जाएंगे। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा को मिलाकर बने गौतमबुद्घनगर जिले में बड़ा खुलासा नागरिकों को दी जाने वाली पेंशन के मामले में हुआ है। नोएडा के जिला प्रशासन में तैनात कुछ सरकारी अधिकारी तथा कर्मचारी स्वर्गवासी हो चुके नागरिकों के खातों में पेंशान की धनराशि लगातार भेज रहे हैं। अब भला इन्हें कौन समझाए कि जो नागरिक स्वर्ग सिधार गए हैं वें अपने बैंक खाते से पेंशन के पैसे लेने के लिए वापस धरती पर नहीं आ सकते। नोएडा में हैं कुल 34800 पेंशन धारक आपको बता दें कि सरकार द्वारा कल्याणकारी योजना के तहत नागरिकों को पेंशना दी जाती है। रिटायर सरकारी कर्र्मचारियों तथा अधिकारियों को अलग से पेंशन दी जाती है। कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली योजनाओं में नोएडा यानि गौतमबुद्घनगर जिले में कुल 34800 पेंशन धारक मौजूद हैं। इन्हीं पेंशन धारकों में 82 पेंशनधारक ऐसे पाए गए हैं जिन्हें स्वर्गवासी होने के बाद भी पेंशन का भुगतान किया जा रहा था। गौतमबुद्घनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा अधिकारियों तथा कर्मचारियों को घर-घर भेजकर पेंशन धारकों का सत्यापन करा रहे हैं। इसी सत्यापन के दौरान पता चला है कि 82 पेंशन धारकों की मृत्यु हो चुकी है उसके बावजूद हर महीने उनके खातों में पेंशन का धन जा रहा है। यह आंकड़ा जल्दी ही औैर अधिक बढऩे वाला है। घर-घर जाकर पेंशनधारकों को सत्यापन कराने का अभियान 25 मई तक चलाया जाएगा। नोएडा में इस प्रकार से हुआ स्वर्ग में पेंशन भेजने का बड़ा खुलासा आपको बता दें कि नोएडा (गौतमबुद्घनगर) में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 14,881 लाभार्थी हैं। 4,503 दिव्यांग और 15,416 विधवा पेंशन धारक हैं। शासन स्तर से सभी पेंशनर्स का सत्यापन करके मृतक और अपात्र पेंशनर्स का पता लगाया जा रहा है। नोएडा के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका या नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को सत्यापन के निर्देश दिए हैं। 10 अप्रैल को प्रत्येक विभाग को पेंशन पाने वाले लोगों की सूची उपलब्ध कराई। वृद्धावस्था पेंशन धारकों के बैंक खातों में पेंशन समाज कल्याण विभाग भेजता रहा है। अभियान चलने पर गड़बड़ी का पता चला है। विभागीय अधिकारियों ने जिन बैंक खातों में पेंशन भेजी है। उन बैंकों को पत्र लिखकर लेन-देने की जानकारी मांगी है। 28 अप्रैल तक 14,881 पेंशन धारकों में से 5,214 का सत्यापन हुआ। इनमें 82 पेंशन धारक की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रतिमाह एक हजार रुपये उनके बैंक खाते में पेंशन दी जाती है। इस हिसाब से छह माह में मृतक पेंशनधारकों को करीब 4.49 लाख रुपये पेंशन भेजी गई है। मृतक पेंशन धारकों का पता लगने के बाद जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बैंक से जानकारी मांगी है। इनमें पेंशन धारक की मृत्यु होने के बाद भी बैंक से पेंशन राशि निकाली गई है या खाते में ही जमा है। परिजनों ने बैंक को इसकी सूचना दी थी या नहीं।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi