Alighar News: अलीगढ़ में रैपिडो की बुकिंग व्यवस्था पर उठे सवाल, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को मिल रही एंट्री? यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता

personसंपादकीय टीम
calendar_today1 Nov 2026, 09:57 pm
location_onAlighar

बुकिंग के बाद यात्रियों को परेशानी, कम किराये के चलते सवारी लेने से बच रहे चालकय यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा

अलीगढ़। ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवा रैपिडो की बुकिंग और संचालन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ ऐसे वाहनों को भी कंपनी के माध्यम से बुकिंग के लिए पंजीकृत किया जा रहा है, जिनके आगे और पीछे नंबर प्लेट दिखाई नहीं देती। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यात्रियों की सुरक्षा और वाहनों के सत्यापन को लेकर खड़ा हो रहा है।सवाल यह है कि यदि किसी वाहन पर आगे और पीछे पंजीकरण नंबर अंकित नहीं है तो उसका कंपनी में पंजीकरण किस आधार पर किया जा रहा है? बुकिंग के दौरान यात्री को जिस वाहन और चालक की जानकारी दी जाती है, क्या उसका परिवहन विभाग के अभिलेखों से मिलान किया जाता है? इस व्यवस्था की जांच जरूरी है।वहीं, बुकिंग कराने के बाद यात्रियों को दूसरी तरह की परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कम किराये के कारण कई चालक बुकिंग स्वीकार करने के बावजूद सवारी लेने नहीं पहुंचते या बुकिंग लेने से बचते हैं। इससे यात्रियों का समय बर्बाद होता है और उन्हें वैकल्पिक साधन तलाशने पड़ते हैं।पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यात्रियों की सुरक्षा का है। कंपनी द्वारा वाहन और चालक के दस्तावेजों का सत्यापन किस स्तर पर किया जाता है? बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को बुकिंग व्यवस्था में जगह मिलने की शिकायतों पर कौन निगरानी कर रहा है?परिवहन विभाग और संबंधित कंपनी को इन सवालों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवा का उपयोग करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सके।

फोटो -बिना नम्बर की बाइक पर सवारी ले जाता रैपिडो राइडर
फोटो -बिना नम्बर की बाइक पर सवारी ले जाता रैपिडो राइडर
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi