Kanpur Dehat: धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेजा
personसंपादकीय टीम
calendar_today4 Jul 2026, 10:48 pm
location_onKanpur Dehat
Morning City
मूसानगर(कानपुर देहात) । जनपद में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र मूसानगर में नाबालिक बालिका को डरा धमकाकर व बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा, छेडछाड व अन्य प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन कराने हेतु प्रेरित करने के सम्बन्ध में शुक्रवार को पीड़ित जीतू गुप्ता उम्र पुत्र भगवान दास गुप्ता निवासी मोहल्ला वार्ड नं0 9 कस्बा व थाना मूसानगर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुख्तार कुरैशी पुत्र अज्ञात निवासी फत्तेपुर,राज राईन पुत्र रमजानी निवासी गौसगंज,मोनिस पुत्र वसीर निवासी गौसगंज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था । जिनकी गिरफ्तारी के लिए थाना मूसानगर पर एक टीम का गठन करते हुए आरोपियों की तलाश के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को आरोपियों मुख्तार अहमद,राज राईन को हलिया मोड से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है l पुलिस पूछताछ में बताया कि मुख्तार अहमद एसडीएसजी इन्टर कालेज मे बस चालक है व पीडिता को उसके घर से बस में लाता व ले जाता था। इसी दौरान पीडिता को राज राईन पुत्र रमजानी निवासी एसबीआई बैक के पीछे गौसगंज से दोस्ती करने का दबाब बनाता था तथा पीडिता को बहला फुसलाकर उसकी दोस्ती राज राईन से करा दी थी। वे लोग पीडिता को धर्म परिवर्तन करने के लिए डरा धमकाकर, प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे। आरोपियों द्वारा पीडिता के साथ सामूहिक रुप से छेडछाड की बात भी स्वीकार की गयी। थाना प्रभारी अमिता वर्मा नें बताया कि नामित फरार आरोपी मोनिस की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं ।
