Mainpuri News: घर आने के बाद मोबाइल में पबजी गेम खेलता था वंश कश्यप

personसंपादकीय टीम
calendar_today12 Sept 2026, 08:30 pm
location_onMainpuri

कहीं पबजी गेम ही तो नहीं बना मौत की बजह, वंश के इलाज के लिए परिजनों ने नहीं दिखाई थी गंभीरता

आईसीयू में भर्ती वंश को बिना रेफर कराए ही आगरा ले गए थे पिता

मैनपुरी। शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में हुई छात्र वंश कश्यप की संदिग्ध मौत की बजह कहीं पबजी गेम तो नहीं बना है। क्यो कि वंश के पबजी खेलने की बजह से माता-पिता भी परेशान थे, इस परेशानी को उन्होने घटना वाले दिन सैफई पीजीआई में सार्वजनिक भी किया था, घटना वाले दिन वंश ने पिता से 11.30 बजे स्कूल से ले आने के लिए कहा था, लेकिन पिता ने दो बजे के बाद लाने के लिए कह दिया था। जिसके बाद वंश क्लास में बैठने के बाद भी परेशान दिखाई दिया था, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी जारी किया गया था।

www.morningcity.in

कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी 14 बर्षीय कक्षा 9 के छात्र वंश कश्यप पुत्र केशव कश्यप की 22 नबंवर 2025 को सुबह 8.40 के करीब शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। 22 नंबवर की सुबह वंश रोज भी भांति विद्यालय गया हुआ था, जिसके बाद वह अपने क्लास में चला जाता है, जहां पर वह परेशान होकर कई सीट चेंज करता है। जिसके बाद वॉशरुम की कहकर क्लास से निकल जाता है जो फिर वापस नहीं आता है। जिसके बाद वह दूसरी मंजिल पर चला जाता है जहां से गिरने के बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गया था, प्रबंध निदेशक लव मोहन ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से सैफई में भर्ती कराया था, जहां पर वंश को आईसीयू में रखा गया था, वंश के इलाज के लिए चिकित्सको की टीम लगातार देखरेख कर रहीं थी।

घर आ जाएगा पबजी खेलेगा

इस घटना के बाद 22 नबंवर 2025 का सैफई पीजीआई का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वंश के पिता केशव कहते हुए नजर आ रहे है कि वंश जब सुबह घर से निकला था तो उसने पिता से कहा था कि परीक्षा चल रही है, 11.30 पर पेपर छूट जाएगा, तो आप मुझे विद्यालय से घर ले आना, जिसके बाद पिता ने कहा था कि जब छुट्टी 2 बजे होती है तो वह 2 बजे के बाद ही लेने आएगे, पिता बाद में कहते है कि वंश घर आ जाएगा, मोबाइल पर पबजी गेम खेलेगा, जिसकी बजह से पिता ने लाने से मना कर दिया था, शायद इसी बजह से वंश स्कूल में परेशान दिख रहा था, उसे पबजी गेम खेलने की लत थी।

वंश के इलाज में नहीं दिखी परिजनो की गंभीरता

दूसरी मंजिल से गिरने के बाद जब वंश को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया था, प्रबंध निदेशक लव मोहन मौके पर ही थें, वह बताते है कि पीजीआई में वंश की हालत बहुत ही नाजुक होने के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था, शाम के समय बिना रेफर कराए ही पिता केशव वंश को एबूंलेंस से आगरा के लिए ले जा रहे थें, डीजल लव मोहन पर डलवाने के लिए उनके इंतजार में एबूंलेंस को करीब 15 मिनट तक खड़ा भी रखा गया था, जबकि परिजन वंश को आईसीयू में से लेकर आए थें। वंश के इलाज में परिजनो ने अगर गंभीरता दिखाई होती तो एंबूलेंस को खड़ा नही किया जाता।

पबजी गेम खेलने से हुई घटनाएं

मेरठ में इसी बर्ष फरवरी माह में 22 वर्षीय मोहम्मद कैफ की लगातार घंटों हेडफोन लगाकर पबजी खेलते समय अचानक बीपी (ब्लड प्रेशर) 300 के पार पहुंचने पर दिमाग की नस फटने (ब्रेन हेमरेज) से मौत हो गई थी। बागपत में जनवरी 2026 में पबजी गेम की लत के कारण एक किशोर (मूल निवासी मध्य प्रदेश, रामा आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर) ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। तेलंगाना में 20 साल के एक छात्र की 45 दिन लगातार ऑनलाइन गेम खेलने, गर्दन में गंभीर दर्द और स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हो गई थी।

क्या बोले सीओ सिटी

वंश कश्यप मौत मामले में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता हैं, अभी पुलिस की जांच चल रहीं है। इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच पुलिस द्वारा हर पहलू पर की जा रही है।- अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी।
फोटो परिचय-सैफई पीजीआई में मीडिया को जानकारी देते हुए केशव, फाइल वीडियो।
फोटो परिचय-सैफई पीजीआई में मीडिया को जानकारी देते हुए केशव, फाइल वीडियो।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi