Mainpuri News: शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा शारीरिक शोषण इलाज के नाम पर जेवर भी हड़पे, अब दूसरी शादी करने की कर रहा तैयारी

personसंपादकीय टीम
calendar_today6 Oct 2026, 10:58 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक उसके साथ रहने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक लंबे समय तक उसके साथ रहा और शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन अब उसने उससे दूरी बना ली है। वह फोन तक नहीं उठा रहा है। युवती का कहना है कि उसे जानकारी मिली है कि युवक अब किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक अभिषेक शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती ने युवक पर शादी से इंकार करने के साथ मारपीट, धमकी देने और उसके बेटे के इलाज के नाम पर जेवर ले जाने का भी आरोप लगाया है। युवती के अनुसार वह पिछले करीब दो साल से अभिषेक शुक्ला के साथ रह रही थी। आरोप है कि अभिषेक ने उससे शादी करने का भरोसा दिया था। इसी भरोसे के चलते दोनों के बीच संबंध बने। महिला का कहना है कि करीब दो साल तक युवक उसके संपर्क में रहा और उसके साथ रहता भी था। युवती के अनुसार, इस दौरान उसे विश्वास था कि युवक उससे शादी करेगा। लेकिन अब युवक ने अचानक उससे दूरी बना ली है और बातचीत भी बंद कर दी है।

www.morningcity.in

अब फोन तक नहीं उठा रहा, दूसरी शादी की तैयारी का दावा

युवती का कहना है कि अब अभिषेक न तो उससे मिलने आ रहा है और न ही फोन पर बात कर रहा है। वह लगातार युवक से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन आरोपी उसका फोन तक नहीं उठा रहा। महिला के मुताबिक, इसी बीच उसे जानकारी मिली कि युवक किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि जब उसने अभिषेक से शादी करने की बात कही तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

फोटो परिचय-शिकायत करने पहुंची युवती।
फोटो परिचय-शिकायत करने पहुंची युवती।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi