Mainpuri News: मैनपुरी की सियासत में अर्पणा यादव की एंट्री के संकेत! बोलीं- BJP जहां से कहेगी, वहीं से लड़ूंगी चुनाव; मैनपुरी से फिलहाल टिकट की इच्छा नहीं

personसंपादकीय टीम
calendar_today30 Sept 2026, 10:50 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। सैफई घराने की एक और बहू की मैनपुरी की राजनीति में एंट्री हो सकती है। इस बार ये एंट्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव के रूप में होगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अग्निशिखा जिला युवती सम्मेलन में भाग लेने पहुंची अर्पणा यादव ने यह संदेश दिया कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है, भाजपा जहां से कहेगी वह वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि मैनपुरी से अभी चुनाव लड़ने की उनकी इच्छा नहीं है लेकिन पार्टी कहेगी तो वे चुनाव लड़ेंगी।

www.morningcity.in

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान उन्होंने युवतियों, महिलाओं से संवाद किया और इस बात पर चर्चा की महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में और बेहतर क्या-क्या किया जा सकता है? भारतीय सनातन परंपरा के साथ भारत और बेहतर बने, इस पर भी बात की गई है। नशामुक्त भारत बनाने में बेटियों की भूमिका क्या रहेगी? किस तरह इसके लिए प्रयास होंगे? इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गौरवशाली इतिहास है। परिषद में शामिल युवा समाज और राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैनपुरी आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। यहां आकर उन्हें बहुत खुशी हुई।
फोटो परिचय-अग्निशिखा कार्यक्रम में मंचासीन अर्पणा यादव व अन्य।
फोटो परिचय-अग्निशिखा कार्यक्रम में मंचासीन अर्पणा यादव व अन्य।

मैनपुरी से टिकट पाने की अर्पणा की इच्छा

अर्पणा यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए और चुनाव आयोग की भूमिका से जुड़े सवालों पर कोई बात नहीं की। चुनाव लड़ने की बात पर उन्होने कहा कि मैनपुरी से वे टिकट नहीं चाह रही हैं लेकिन भाजपा जहां से भी कहेगी, वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इससे पूर्व अग्निशिखा कार्यक्रम में आरएसएस विभाग प्रचारक अखिलेश कुमार, राष्ट्रीय संयोजक विकासार्थ विद्यार्थी पायल राय, एडीएम श्याम लता आनंद ने भी विचार रखे।

Morning City

अग्निशिखा कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

इस मौके पर प्रांत राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक श्रद्धा राठौर, विहिप क्षेत्रीय संयोजिका सरिता त्रिपाठी, विभाग संगठन मंत्री आशिक शंखधर, विभाग प्रमुख प्रसून पांडेय, आरएसएस जिला प्रचारक अभिनव, एबीवीपी जिला संगठन मंत्री अभिषेक पांडेय, प्रांत सह मंत्री आकाश चौहान, विभाग संयोजक निर्मल यादव, गौरव यादव, हर्षित सक्सेना, शिवम सक्सेना, आयुष सक्सेना, अभिषेक चौहान, अमर चौहान, दिव्या, तनु, गौतमी, कनक, परी, दुर्गा आदि मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi