Bollywood: छलका आयशा खान का दर्द

personसंपादकीय टीम
calendar_today8 Mar 2026, 12:18 pm
location_onMumbai

Morning City

बॉलीवुड: एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों अपने हालिया खुलासों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें केवल शरीर के आकार के कारण एक गाने से बाहर कर दिया गया था। आयशा ने कहा कि उन्हें' मोटी' कहकर प्रोजेक्ट से हटाया गया, जिससे उन्हें काफी मानसिक आघात पहुंचा।

Morning city

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर उन्हें रोजाना अश्लील संदेश और धमकियां मिलती हैं। आयशा के मुताबिक इंस्टाग्राम पर कई लोग उन्हें सेक्शुअलाइज करते हैं और कुछ यूजर्स तो रेप की धमकियां तक देते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं मानसिक रूप से बेहद परेशान करने वाली होती हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनका मानना है कि कलाकारों को भी सम्मान और सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। आयशा खान हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में नजर आई थी, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में बॉडी शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग जैसी समस्याएं अब भी गंभीर रूप से मौजूद हैं।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi