Mainpuri News: औंछा पुलिस ने पीड़ित को ही हवालात में बंद कर दिया

personसंपादकीय टीम
calendar_today10 Jul 2026, 10:26 pm
location_onMainpuri

पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से करके मांगा न्याय

मैनपुरी। जनाब यह मैनपुरी पुलिस है, यह अपराधियों पर तो कड़ी कार्रवाई कर नही सकती है बल्कि थाने में फरियाद लेकर जाने वाले पीड़ित पर कार्रवाई कर देती है। पीड़ितो पर कार्रवाई का मामला जनपद के एक और थाने में जमकर हो रहा है। औंछा पुलिस ने थाने में तहरीर देने गए पीड़ित को बंद कर दिया, बताया जाता है कि बाद में उसपर कार्रवाई भी कर दी।

www.morningcity.in

औंछा थाना क्षेत्र के गांव चीतई निवासी ममतादेवी शाक्य पत्नी संदेश कुमार ने बीते मंगलवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 6 जुलाई की शांय करीब 6 बजे देवर की नावालिग पुत्रियां घर पर बैठी थी, तभी उनके घर के सामने गांव का रामप्रकाश पुत्र ख्यालीराम शराब के नशे में आया और बेटियों का गंदी गंदी गालियां देने लगा, ममतादेवी के ससुर ने गाली देने से मना किया तो वह ससुर को भी गाली देने लगा, और अपने पुत्रों भूपेन्द्र, रोहित पुत्रगण रामप्रकाश व अंकुल पुत्र रामलड़ैते, सौरभ पुत्र छविराम को फोन करके मौके पर बुला लिया, सभी लोगो ने लाठी डंडा, लोहे की सरिया हाथ में लेकर एक राय होकर मारना पीटना शुरु कर दिया। जिसके बाद उक्त लोग घर के अंदर घुस आएं और देवर प्रेमसिंह व ससुर रंगीलाल तथा पुत्रियां उजाला, सोनम को बहुत मारपीटा, मारपीट में इन लोगो को गंभीर चोटे आई है। घटना के बाद जब ममतादेवी अपने देवर व बुजुर्ग ससुर के साथ थाने गई तो पुलिस ने देवर और ससुर को थाने में बिठा लिया। अब बताया जाता है कि औंछा पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन जब शिकायत करने गए थे तब पुलिस ने थाने में क्यो बिठा लिया जो एक सवाल बना हुआ है।

Morning City

क्या बोले एसपी ग्रामीण

औंछा थाने में शिकायत लेकर गए पीड़ित को थाने में बंद करने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी करके मामले की जांच कराई जाएगी, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- अभिषेक तिवारी, एसपी ग्रामीण मैनपुरी।
फोटो परिचय-02 - मारपीट के बाद चोटे दिखाता पीड़ित।
फोटो परिचय-02 - मारपीट के बाद चोटे दिखाता पीड़ित।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi