Mainpuri News: ज्ञानदीप मॉडल स्कूल परिसर में स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन
personसंपादकीय टीम
calendar_today10 Sept 2026, 04:31 pm
location_onMainpuri
स्वदेशी अपनाने से देश बनेगा मजबूतः सुशील चौहान
मैनपुरी। गुरुवार को बेवर कस्वा के फर्रुखाबाद रोड स्थित ज्ञानदीप मॉडल स्कूल परिसर में स्वदेशी जागरण मंच मैनपुरी के तत्वावधान में स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सुशील सिंह चौहान ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने सम्मेलन में जानकारी देते हुए बताया कि स्वदेशी जागरण मंच का गठन 22 नवंबर 1991 को हुआ था, इसका उद्देश्य सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का राष्ट्रवादी उत्तर देना और देश की आर्थिक स्वतंत्रता की रक्षा करना है। उन्होने यह भी बताया कि स्वदेशी जागरण मंच एक संस्था नहीं, बल्कि एक मंच है, उन्होने विद्यालय के बच्चों को एवं युवाओं और शिक्षक-शिक्षकाओं को जानकारी देते हुए बताया हर युवा उद्यमी बने अपना स्वरोजगार स्थापित कर अपना अपने परिवार का पालन पोषण करें। जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और देश आगे बढ़ेगा।
www.morningcity.in
देश की अर्थ व्यवस्था में सहयोग होगा
कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि उमेश राठौर प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं और बच्चों को जानकारी और प्रेरणा मिलती है इससे सीख कर हर बच्चा अपने जीवन को गुणवत्तापूर्ण रोजगार और उद्यमिता से अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करेगा, जिससे उसके परिवार की समृद्धि होगी और देश की अर्थव्यवस्था में उसका महत्वपूर्ण सहयोग होगा।
Morning City
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सौरभ प्रताप प्रधानाचार्य, मनमोहन सिंह, विपिन राठौर, मनी कुमार शर्मा, संतोष राठौड़, गीता कुमारी, प्रेमलता सैनी, प्रिया दुबे, ममता श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, शैलेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

