Hathras News: रोडवेज बस की टक्कर से राहगीर घायल गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी
personसंपादकीय टीम
calendar_today12 May 2026, 10:38 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस।आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित न्यू सब्जीमंडी के निकट पैदलयात्री को रोडबेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे पैदलयात्री घायल हो गया। घयल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार बिजलीघर निवासी प्रताप कुशवाहा पुत्र महेंद्र सिंह किसी कार्र से न्यू सब्जीमंडी आया था। जो काम समाप्त करने के बाद पैदल ही अपने घर वापस जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह मंडी से कुछ दूर चला तो पीछे से आ रही रोडबेज बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सडक पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना घटना की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज दीपक शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को तुरंत निजी वाहन से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिक्तिसकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच रोडबेज बस चालक बस सहित मौके से भाग गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

