Mainpuri News: नर्सिंग छात्रा की फिरोजाबाद में संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप परिजनों ने कॉलेज प्रिंसिपल के बेटे पर लगाया हत्या का आरोप

personसंपादकीय टीम
calendar_today30 Oct 2026, 08:49 pm
location_onMainpuri

दुष्कर्म में नाकाम रहने पर गला घोंटकर हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप

मैनपुरी/औंछा। थाना औंछा क्षेत्र की रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्रा के परिजनों ने फिरोजाबाद स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के प्रयास में विरोध करने पर छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।

www.morningcity.in

मृतका फिरोजाबाद के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मृतका के भाई रोहित कठेरिया ने थाना मटसेना, फिरोजाबाद में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र दक्ष का बेटा यश दक्ष काफी समय से उसकी बहन पर गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। परिजनों का दावा है कि इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहरीर के मुताबिक, 27 अक्टूबर की रात यश दक्ष ने प्रीति को हॉस्टल से बाहर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पिता-पुत्र ने कथित रूप से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना को हादसे का रूप देने के लिए शव रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
फोटो परिचय-गांव में हंगामा करते हुए परिजन व ग्रामीण।
फोटो परिचय-गांव में हंगामा करते हुए परिजन व ग्रामीण।

फोन पर दी मौत की सूचना, पोस्टमार्टम गृह में मिला शव

परिजनों के अनुसार, 28 अक्टूबर की सुबह कॉलेज प्रशासन की ओर से फोन कर छात्रा की मौत की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन कॉलेज पहुंचे, लेकिन वहां छात्रा का शव नहीं मिला। काफी जानकारी करने के बाद पता चला कि शव फिरोजाबाद के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। इसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया।

Morning City

शव रखकर किया हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

छात्रा का शव गांव पहुंचने के बाद आक्रोशित परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर थाना औंछा प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

फिरोजाबाद पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद उन्होंने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi