Mainpuri News: यूपीपीसीएस में चयनित होकर सुधा वर्मा ने बढ़ाया मैनपुरी का मान

personसंपादकीय टीम
calendar_today30 Mar 2026, 10:36 pm
location_onMainpuri

मैनपुरी का रोशन करने वाली सुधा को बधाई दे रहे जनपद के लोग

कुरावली/मैनपुरी। विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला वख्ती की बेटी सुधा वर्मा पुत्री सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने अपनी मेहनत और लगन से यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मैनपुरी जनपद का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो कि नगला वख्ती निवासी सुरेंद्र सिंह राजपूत की बेटी सुधा राजपूत ने इंटरमीडिएट की शिक्षा नवोदय विद्यालय से ग्रहण की, तथा आगरा के दयालबाग कॉलेज से बीएससी और एमएससी किया। इससे पूर्व उन्होंने 2021 में यूपीपीसीएस की परीक्षा दी थी। वह एक साधारण ग्रामीण परिवार से हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनके पिता सुरेन्द्र सिंह राजपूत, जो पूर्व सैनिक हैं, वर्तमान में नवीन मंडी कुरावली में मै. सुरेन्द्र सिंह, राकेश वर्मा ट्रेडिंग कंपनी का संचालन कर किसानों की सेवा कर रहे हैं।

www.morningcity.in

बहन है एमबीबीएस डॉक्टर

सुधा अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ी है, सुधा से छोटा भाई आनंद वर्मा असिस्टेंट बैंक मैनेजर है जो बदायूं में तैनात है, तथा उसकी बहन डॉक्टर अर्चना वर्मा एमबीबीएस है जो कासगंज में तैनात है।

Morning City

सुधा को बधाई दे रहे लोग

मैनपुरी की बेटी सुधा वर्मा की सफलता पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रदेश विधि सलाहकार एड. धीरेंद्र राजपूत ने उन्हे बधाई देते कहा कि उन्होने मैनपुरी का मान बढ़ाने के साथ समाज का भी मान बढ़ाया है। उन्होने भगवान से कामना करते कहा है कि समाज की बेटी सुधा जीवन में ऐसे ही तरक्की करती रहे।
फोटो परिचय-सुधा वर्मा।
फोटो परिचय-सुधा वर्मा।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi